scriptAaj Ka Panchang सिक्योरिटी, सरकारी कर्मचारी, टेलीकम्यूनिकेशन, आर्टिस्ट, ब्यूरोक्रेट, शल्य चिकित्सा आदि से जुड़े कार्य सफल होने का योग | 17 November 2020 Ka Panchang Dainik Panchang 17 November 2020 | Patrika News

Aaj Ka Panchang सिक्योरिटी, सरकारी कर्मचारी, टेलीकम्यूनिकेशन, आर्टिस्ट, ब्यूरोक्रेट, शल्य चिकित्सा आदि से जुड़े कार्य सफल होने का योग

locationजयपुरPublished: Nov 17, 2020 07:44:02 am

Submitted by:

deepak deewan

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। आज दोपहर 3 बजकर 36 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से रवि योग प्रारंभ होगा। दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

17 November 2020 Ka Panchang Dainik Panchang 17 November 2020

17 November 2020 Ka Panchang Dainik Panchang 17 November 2020

जयपुर. आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। आज दोपहर 3 बजकर 36 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से रवि योग प्रारंभ होगा। दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।
आज सिक्योरिटी, सरकारी कर्मचारी, कलाकार, कथावाचक, अग्निशमन, गुप्तचर, उच्च पदाधिकारी, जलयान सेवा, वन, सेना से जुड़े कार्य, आपदा प्रबंधन, धावक, दूरसंचार या अंतरिक्ष प्रणाली, शल्य चिकित्सा आदि से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। आज हनुमानजी का दर्शन—पूजन करें। जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग 17 नवंबर 2020
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 26 शक सम्वत 1942
कार्तिक शुक्ला तृतीया मंगलवार विक्रम संवत् 2077।
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 03, रवि उल्सानी 01, हिजरी 1442।
चंद्रमा मध्‍याह्न 12 बजकर 22 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु:।
तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 18 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ,
ज्येष्ठा नक्षत्र मघ्याह्न 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ।
सुकर्मा योग अपराह्न सांय 03 बजकर 36 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ,
तैतिल करण अपराह्न 2 बज कर 38 मिनट तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ ।
दिशाशूल: उत्तर।

आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 म‍िनट से 12 बजकर 27 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 म‍िनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 40 म‍िनट से 18 नवंबर रात 12 बजकर 33 मि‍नट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
यमगंड दोपहर 09 बजकर 26 म‍िनट से 10 बजकर 46 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल दोपहर 12 बजकर 06 म‍िनट से 01 बजकर 26 म‍िनट तक।
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 म‍िनट तक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो