Aaj Ka Rashifal 12 में से 8 राशियों के लिए शुभ फल लेकर आए हनुमानजी, मंगलवार को बने व्यापार वृद्धि के योग
17 नवंबर का दिन ज्योतिषीय नजरिए से अहम है। आज सुबह शुक्र कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। इधर शाम को चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि ग्रहों का यह संचार 12 में से 8 राशि वालों के लिए शुभ फलदायी होगा। शेष 4 राशिवालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा।

जयपुर. 17 नवंबर का दिन ज्योतिषीय नजरिए से अहम है। आज सुबह शुक्र कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। इधर शाम को चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि ग्रहों का यह संचार 12 में से 8 राशि वालों के लिए शुभ फलदायी होगा। शेष 4 राशिवालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा।
मेष:
कारोबार में आज खासा खर्चा हो सकता है लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन लवमेट या लाइफ पार्टनर की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में मतभेद समाप्त होगा।
वृषभ:
व्यापारिक पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। नौकरी में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आज लवमेट या लाइफ पार्टनर आपके लिए खुशी का कारण बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशी की वृद्धि होगी।
मिथुन:
आज व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आज का दिन संतोष और शांति का है। लवमेट के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।
कर्क:
धन संपदा में आज बढ़ोतरी होगी। कारोबार के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। नौकरी में काम पर फोकस रखें। प्रेम संबंधों में सुखद समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन में भाग्य आज आपका साथ दे रहा है।
सिंह:
कारोबार में पर्याप्त लाभ होगा, धन आ जाने से सुख मिलेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में कई दिनों से चली आ रही बड़ी समस्या हल हो सकती है। दांपत्य संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।
कन्या:
आज संपत्ति प्राप्ति का योग है। कारोबार में लाभ के साथ कोई रूका कार्य पूरा होगा। नौकरी में दायित्व की पूर्ति हो सकती है। प्रेमी—प्रेमिका के साथ छोटी व सुखद यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका प्राप्त होगा।
तुला:
व्यापार में आज आपको पूरा लाभ मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी में विशेष सम्मान और सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रिय से मुलाकात का मौका मिलेगा।
वृश्चिक:
कारोबार से आपको लाभ होगा हालांकि अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में काम पूरा करने का मौका प्राप्त होगा। लव लाइफ में मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन आज सामान्य बना रहेगा।
धनु:
कारोबार में खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से शुभ समाचार प्राप्त होगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
मकर:
कारोबार में पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। नौकरी में आपके काम की विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। प्रेमी—प्रेमिका से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से आज आपको सम्मान प्राप्त होगा।
कुंभ:
आज भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है। कारोबार में लाभ होगा, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आज समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखें।
मीन:
कारोबार में कोई पुराना और बड़ा निवेश आपके लिए आज लाभप्रद सिद्ध होगा। नौकरी के लिहाज से आज समय अनुकूल है। कोई पुराना अटका काम बनने की संभावना है। प्रेमी—प्रेमिका का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सुखद समाचार मिल सकता है।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज