दर्शकों ने टेलीस्कोप के माध्यम से निहारे खगोलीय पिंड
जयपुर। जवाहर कला केंद्र में शुक्रवार शाम को हाई.पॉवर्ड टेलीस्कोप के माध्यम से लगभग 200 दर्शकों ने नाइट स्काई का अवलोकन किया। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जेकेके के सहयोग से किया। दर्शकों को ग्रहों और चंद्रमा के अतिरिक्त ऐसे तारों का अवलोकन करने का अवसर मिला जो आमतौर पर खुली आंखों से दिखाई नहीं देते। इस अवसर पर टेलीस्कोप का संचालन करने वाले विशेषज्ञ ने दर्शकों को जानकारी दी और आकाशीय पिंडों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य भी साझा किए। यह कार्यक्रम शनिवार को भी शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रवेश केवल रजिस्ट्रेशन के माध्यम से होगा। इच्छुक लोगhttps://forms.gle/UfVPXdEECk1C6d9J6 पर रजिस्टर कर सकते हैं।