scriptनिगम संचालन समिति के 19 चेयरमैनों ने संभाला पदभार | 19 Chairman of the Corporation Steering Committee took over the charge | Patrika News

निगम संचालन समिति के 19 चेयरमैनों ने संभाला पदभार

locationजयपुरPublished: Mar 07, 2019 09:02:58 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

– भाजपा के तीन चेयरमैनों को छोड़ 6 चेयरमैनों ने बनाई दूरी
– चेयरमैन बने कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षदों ने संभाला पदभार

निगम संचालन समिति के 19 चेयरमैनों ने संभाला पदभार

निगम संचालन समिति के 19 चेयरमैनों ने संभाला पदभार

जयपुर। नगर निगम संचालन समितियों के गठन के दूसरे दिन गुरुवार को नए चेयरमैनों ने पदभार संभाल लिया। महापौर विष्णु लाटा ने चेयरमैनों को पदभार संभलवाया। हालांकि चेयरमैन बने 6 भाजपा पार्षदों ने दूरी बनाए रखी। इसके अलावा अन्य सभी 19 चेयरमैनों ने पदभार संभाल लिया है। इनमें भाजपा के 3 पार्षद भी शामिल हैं।
नगर निगम के पांचवें बोर्ड में तीसरी बार संचालन समितियों के चेयरमैन बदले गए हैं। भाजपा की आपत्ति दरकिनार कर सरकार ने नगर निगम की मौजूदा संचालन समितियों का पुनर्गठन कर २६ समितियों के २५ चेयरमैन बनाए हैं। इनमें 9 समितियों के चेयरमैन कांग्रेस पार्षद और 5 समितियों के चेयरमैन निर्दलीय पार्षदों को बनाया गया है। वहीं महापौर विष्णु लाटा ने कार्यकारिणी समिति अपने पास रखी है। साथ ही भाजपा से इस्तीफा देने वाले पार्षद रामनिवास जोनवाल को वित्त समिति दी गई है। शेष समितियों की कमान भाजपा पार्षदों को सौंपी गई हैं। इनमें भाजपा के सिर्फ तीन चेयरमैन ही पदभार ग्रहण करने निगम पहुंचे, बाकी चेयरमैनों ने दूरी बनाए रखी। चेयरमैन बनने वाले कांग्रेसी पार्षदों व निर्दलीय पार्षदों ने पदभार ग्रहण कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो