राजस्थान में बने 19 नए जिले, 3 नए संभाग
जयपुरPublished: Mar 17, 2023 10:38:40 pm
- अब प्रदेश में कुल 50 जिले एवं 10 संभाग
वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के बाद सीएम ने दिया रिप्लाई


राजस्थान में बने 19 नए जिले, 3 नए संभाग
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा पर रिप्लाई में प्रदेश में 19 नए जिले तथा 3 नवीन संभाग बनाने की घोषणा की है। साथ ही, मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत प्रथम चरण में रक्षाबन्धन पर्व से 40 लाख महिलाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन देने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।