scriptAaj Ka Panchang डांस—म्यूजिक, साइक्लोजिस्ट, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, होटल आदि से जुड़े कार्य सफल होने के योग | 19 November 2020 Ka Panchang Panchang 19 November 2020 | Patrika News

Aaj Ka Panchang डांस—म्यूजिक, साइक्लोजिस्ट, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, होटल आदि से जुड़े कार्य सफल होने के योग

locationजयपुरPublished: Nov 19, 2020 07:49:40 am

Submitted by:

deepak deewan

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज सौभाग्य पंचमी या लाभ पंचमी पर्व है। सूर्य षष्ठी व्रत या छठ पूजा का दूसरा दिन है। आज पूरे दिन गण्ड योग रहेगा। इसके अलावा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 38 मिनट तक, उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

19 November 2020 Ka Panchang Panchang 19 November 2020

19 November 2020 Ka Panchang Panchang 19 November 2020

जयपुर. आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज सौभाग्य पंचमी या लाभ पंचमी पर्व है। सूर्य षष्ठी व्रत या छठ पूजा का दूसरा दिन है। आज पूरे दिन गण्ड योग रहेगा। इसके अलावा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 38 मिनट तक, उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
जल सेना, अधिकारी, जीव विज्ञान के विशेषज्ञ, मत्स्यपालन व्यवसाय, नर्तक, मंच कलाकार, गायक, मनोचिकित्सक, दार्शनिक, कवि, लेखक, कलाकार, चित्रकार, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, होटल से जुड़े कार्य आज सफल हो सकते हैं। आज लक्ष्‍मीनारायण की आराधना करें। जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 28 शक संवत् 1942
कार्तिक शुक्ल पंचमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077।
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 05, रवि उल्सानी 03, हिजरी 1442।
चंद्रमा मकर राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु:।
पंचमी तिथि रात्रि 10 बजे तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ,
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
शूल योग प्रातः 09 बज कर 57 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ
बप करण पूर्वाह्न 10 बजकर 39 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
दिशाशूल: दक्षिण।

आज के शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 म‍िनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 40 म‍िनट से 19 नवंबर रात 12 बजकर 33 मि‍नट तक।
आज के शुभ योग
रव‍ि योग सुबह 06 बजकर 46 म‍िनट से 10 बजकर 40 म‍िनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त :
यमगंड सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक।
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 बजे से 03 बजे तक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो