scriptAaj Ka Panchang 19 september 2020 : विवाद निपटाने का योग, जरूर मिलेगी सफलता | 19 september 2020 Ka Panchang , Panchang 19 september 2020 | Patrika News

Aaj Ka Panchang 19 september 2020 : विवाद निपटाने का योग, जरूर मिलेगी सफलता

locationजयपुरPublished: Sep 19, 2020 06:14:36 am

Submitted by:

deepak deewan

आज अधिक मास आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इसके उपरांत तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। इसे विवाद निपटाने का योग माना जाता है। इसलिए पुराने मतभेद आदि सुलझाने के प्रयासों को आज जरूर सफलता मिलेगी।

19 september 2020 Ka Panchang , Panchang 19 september 2020

19 september 2020 Ka Panchang , Panchang 19 september 2020

जयपुर. आज अधिक मास आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इसके उपरांत तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। इसे विवाद निपटाने का योग माना जाता है। इसलिए पुराने मतभेद आदि सुलझाने के प्रयासों को आज जरूर सफलता मिलेगी। इसके साथ ही चित्रा नक्षत्र देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। आज शन‍िदेव की उपासना जरूर करें और दिव्यांगों, जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान करें।
आज का पंचांग
आश्विन शुक्ल द्वितीया शनिवार विक्रम संवत् 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 04 सफर 01, हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः।
द्वितीया तिथि प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इसके उपरांत तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी।
चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ।
ब्रह्म योग अपराह्न 03 बजकर 35 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ।
कौलव करण प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ।
चंद्रमा अपराह्न 02 बजकर 42 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 09 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक।
अमृत काल शाम 07 बजकर 41 मिनट से रात्रि 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
द्विपुष्कर योग सुबह 06 बजकर 08 मिनट से 09 बजकर 10 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग मध्य रात्रि 01 बजकर 21 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 09 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
दिशा शूल पूर्व दिशा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो