scriptAaj Ka Rashifal : बुधादित्य योग ने सुखमय बनाया छुट्टी का दिन | 2 August 2020 Ka Rashifal , Today Horoscope 2 August 2020 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal : बुधादित्य योग ने सुखमय बनाया छुट्टी का दिन

locationजयपुरPublished: Aug 02, 2020 06:37:07 am

Submitted by:

deepak deewan

2 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है और रविवार का दिन है। आज बुध का प्रवेश कर्क राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है जिससे शुभ स्थिति बन रही है। चंद्रमा का संचार दोपहर बाद मकर राशि में होगा। कुल मिलाकर अधिकांश लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक बीतेगा।

2 August 2020 Ka Rashifal

2 August 2020 Ka Rashifal

जयपुर. 2 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है और रविवार का दिन है। आज बुध का प्रवेश कर्क राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है जिससे शुभ स्थिति बन रही है। चंद्रमा का संचार दोपहर बाद मकर राशि में होगा। कुल मिलाकर अधिकांश लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक बीतेगा।
मेष:
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा, इसका अधिकतम लाभ उठाएं। कारोबारी खरीदारी का प्लान भी आज बनेगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है पर इसे रोकने का प्रयास करें, संबंध ना बिगाड़ें.
वृषभ:
काफी समय से अटके काम आज निपट सकते हैं। कारोबार में जोश से समस्या उत्पन्न हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपका लव पार्टनर आज कोई उपहार दे सकता है।
मिथुन:
कारोबार में अचानक लाभ से मन आनंदित होगा। नौकरी में काम का अतिरिक्त ख्याल रखना होगा। परिवार से खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन आज आनंद में बीतेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आज भाग्य आपका साथ देगा।
कर्क:
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में विरोधियों का पक्ष कमजोर रहेगा, कारोबार सामान्य रहेगा। मेहनत ज्यादा करने से ही आपको सफलता मिलेगी। प्रेमी—प्रेमिका से मिलन हो सकता है। जीवनसाथी के खरीदारी करने से संबंध प्रगाढ होंगे।
सिंह:
कारोबार में लोगों से विवाद होने की आशंका है, इसलिए वाणी और व्यवहार को संयमित रखें। नौकरी में भी आज आपका मन उदासीन रह सकता है। वैवाहिक जीवन में समय अनुकूल प्रतीत हो रहा है। प्रेमी—प्रेमिका को कोई तकलीफ हो सकती है।
कन्या:
कारोबारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। नौकरी में भी सुख मिलेगा और परिजनों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। खरीदारी में धन व्यय होगा। आज प्रेम संबंधों में सहयोग से बचें, दांपत्य जीवन में भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है।
तुला:
आज भाग्य आपके साथ है। कारोबार और नौकरी में खुशी के कई पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार से भी खुशी मिलेगी। आज प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक:
आज कारोबार में वृद्धि होगी, मेहनत से पूरी सफलता मिलेगी। नौकरी में किसी विवाद से आज आप निजात पा सकते हैं। शाम का समय ज्यादा अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में संयम बनाए रखें, घर के अधूरे काम आज पूरा करें जिससे जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ होंगे।
धनु:
आज का दिन पूरी तरह अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, नौकरी में भी काम उत्साहपूर्वक पूरा कर पाएंगे। प्रेमी—प्रेमिका से किसी विवाद की आशंका है। वैवाहिक जीवन में आज आप सुखी रहेंगे।
मकर:
आज कारोबार में आपको पूरा लाभ मिलेगा, हालांकि खासा धन भी खर्च होगा। नौकरी में रुके हुए काम बनेंगे जिससे लाभ मिलेगा। प्रेमी—प्रेमिका के साथ कोई रोमांटिक यात्रा भी हो सकती है। दांपत्य जीवन भी आज आपके पक्ष में है।
कुंभ:
आज कई कारोबारी उलझनों और परेशानियों का हल निकाल पाएंगे। नौकरी में आज का दिन सुख में बीतेगा। प्रेम संबंधों में मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपका भरपूर साथ देगा।

मीन:
नए लोगों से संपर्क होने से कारोबार में लाभ का योग है। नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेमी—प्रेमिका से आज मेल-मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी पर ध्यान देने से दांपत्य जीवन आपके लिए लाभकारी रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो