scriptतरबूल लेने गई महिला पहाड़ी पर इस हाल में मिली, दंग रह गई पुलिस | 2 dead body found in Rajasthan. | Patrika News

तरबूल लेने गई महिला पहाड़ी पर इस हाल में मिली, दंग रह गई पुलिस

locationजयपुरPublished: May 25, 2020 11:55:50 am

Submitted by:

JAYANT SHARMA

lock down in Rajasthan

dead body

dead body


जयपुर, दौसा
जयपुर और दौसा जिले में आज सवेरे एक युवक और युवती का शव क्या मिला सनसनी फैल गई। शवों के बारे में जब पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को राजकीय अस्पतालों के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस दोनो केसेज की जांच कर रही हैं।
जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में जोबनेर इलाके में मिले शव के बारे में पुलिस ने बताया कि कस्बे के महला रोड पर विश्विद्यालय के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी। थानाधिकारी शिवशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टया किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत होने प्रतीत हुआ है। वहीं दौसा जिले के मानपुरा थाना क्षेत्र में आज सवेरे घूमणा डैम के नजदीक पहाडी रास्ते पर एक महिला का शव मिला। उसकी पहचान बिरजी देवी के रुप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि बिरजी देवी कुछ दिन पहले घर से सामान लेने के लिए निकली थी लेकिन फिर घर नहीं पहुंची। घरवाले और पुलिस तलाश कर रही थीं। आज सेवेर महिला का शव पहाड़ी रास्ते पर मिला। पुलिस का मानना है कि पहाडी में गिरने से और पत्थरों से चोट लगने के कारण बिरजी देवी की मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो