script

प्रवासी मजदूरों को राहत, दो महीने निःशुल्क गेहूं का होगा वितरण

locationजयपुरPublished: May 20, 2020 07:11:08 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

अन्य राज्यों से लौट रहे ऎसे प्रवासी मजदूर जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में चयनित नहीं है उन्हें दो महीने (मई-जून) के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलो ग्राम गेहूं प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा

गेहूं खरीदी में पंजाब पहले मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर

गेहूं खरीदी में पंजाब पहले मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीना ने बताया कि लॉक डाउन के कारण अन्य राज्यों से लौट रहे ऎसे प्रवासी मजदूर जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में चयनित नहीं है उन्हें दो महीने (मई-जून) के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलो ग्राम गेहूं प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा।
उन्होेंने बताया कि अन्य राज्यों से कॉविड-19 के कारण लॉक डाउन की वजह से राज्य में राज्य के निवासी व्यक्तियों के अलावा राज्य में कार्य कर रहे अन्य राज्य के व्यक्ति जिनके कोरोना महामारी के कारण उद्योग धन्धे बन्द हो जाने से रोजगार विहीन हो गये, लेकिन अपने गृह राज्य नहीं जा सके को भी सम्मलित किया गया है।
सर्वे कर चिन्हीकरण

मीना ने बताया कि प्रदेश में विशेष श्रेणी के परिवारों तथा प्रवासी मजदूरों का शीघ्र सर्वे कर चिन्हीकरण करवाया जा रहा है। उन्होनें बताया की राज्य में आने वाले प्रवासियों में से कुछ मजदूरो द्वारा ई-मित्र पोर्टल पर अपना पंजीयन करवाया है तथा अन्य राज्य से प्रदेश में आने प्रवासियों का विवरण फार्म संख्या 4 में दर्ज हैंं। जिन फार्म में आधार या जन आधार नम्बर दर्ज नहीं है उन्हें खाद्यान्न वितरण किये जाने के लिए डाटा में जल्दी आधार या जन आधार नम्बर दर्ज किये जाएंगे।
विस्तृत सर्वे करवाया जायेगा

कोविड-19 महामारी के कारण बन्द हुए उद्योग धन्धों के कारण इन्ट्रा एवं इन्टर डिस्ट्रीक अप्रवासित या अन्य राज्यों के प्रदेश में रहे कामगार लोगो का विस्तृत सर्वे करवाया जायेगा, जिससे पात्र व्यक्ति खाद्यान्न सुरक्षा से वंचित नहीं हो सकेंगें।
उन्होने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऎसे प्रवासियों की संख्या भी हो सकती है जिनकी सूचना फार्म संख्या-4 के आधार पर डाटाबेस में उपलब्ध नहीं है उनका भी सर्वे करवाया जायेगा। विशेष श्रेणी के परिवारों के चिन्हीकरण के लिए जन आधार के डेटाबेस का प्रयोग किया जायेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो