scriptस्मैक के हर ऑर्डर पर मिलता था 2 हजार रुपए कमिशन | 2 thousand rupees commission was received on every order of smack | Patrika News

स्मैक के हर ऑर्डर पर मिलता था 2 हजार रुपए कमिशन

locationजयपुरPublished: Dec 11, 2019 12:33:51 am

Submitted by:

Abrar Ahmad

तस्कर पकड़ा तो उगला राज, क्लीन स्वीप अभियान के तहत कई स्थानों पर छापे, नशे की तस्करी करते महिला सहित चार गिरफ्तार 8 ग्राम स्मैक, डेढ़ किलो गांजा बरामद

demo image

demo image

जयपुर. जयपुर कमिश्ररेट की क्राइम ब्रांच ने राजधानी जयपुर में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 8 ग्राम स्मैक, डेढ़ किलो गांजा और एक बाइक बरामद की है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अशोक गुप्ता ने बताया कि शाखा ने शनिवार देर शाम विद्याधर नगर, संजय सर्किल और करधनी थाना क्षेत्र में कार्यवाही को अंजाम दिया। संजय सर्किल में स्मैक लेने आए रामगंज निवासी सुलेमान और आपूर्ति देने आए टोंक निवासी अजमल को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 8 ग्राम स्मैक भी बरामद की। अजमल ने बताया कि उसे हर ऑर्डर पर 2 हजार रुपए मिलते हैं। वह टोंक से मोटरसाइकिल लेकर स्मैक की सप्लाई देने सुलेमान के पास आया था।
यहां भी कार्रवाई 
विद्याधर नगर बजरी मंडी के पास बिहार के दरभंगा निवासी विनीत कुमार यादव को 650 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। वहीं करधनी थाना तहत निवारू लिंक रोड पर टोंक के दूनी निवासी चंदा सांसी को आधा किलो गांजा ले जाते पकड़ा। वह क्षेत्र में लगने वाली मजदूरों की चौखटी में गांजा सप्लाई करती है।

ट्रेंडिंग वीडियो