scriptभाजपा के 33 मंडलों की कार्यकारिणी के लिए 20 मंडल प्रवासी चिन्हित करेंगे 4 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के नाम | 20 Mandal Pravasi will mark the names of more than 4 thousand workers | Patrika News

भाजपा के 33 मंडलों की कार्यकारिणी के लिए 20 मंडल प्रवासी चिन्हित करेंगे 4 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के नाम

locationजयपुरPublished: Feb 27, 2020 05:46:44 pm

Submitted by:

Rajkumar Sharma

मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द करने की तैयारी, लगाए मंडल प्रवासी। हर मंडल में 60 सदस्यों की होगी कार्यकारिणी, करीब 2 हजार को मिलेगी पदाधिकारी या सदस्य के तौर पर नियुक्ति।
 

bjp850.jpg
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के 33 मंडलों के लिए प्रदेश नेतृत्व ने 20 मंडल प्रवासियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही इन मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की तैयारी भी तेज हो गई है। मंडल प्रवासी हर मंडल से कार्यकारिणी के लिए संभावित करीब 120 नामों को चिन्हित कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। इनमें से कार्यकारिणी के 60 नामों का चयन किया जाएगा।
जयपुर शहर में सभी मंडलों के लिए इस तरह 4 हजार से अधिक नाम चिन्हित किए जाएंगे, जिनमें से करीब 2 हजार को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। मंडल प्रवासियों को मंडल कार्यकारिणी गठन के साथ ही शक्ति केन्द्रों की स्थापना का भी दायित्व दिया गया है। मंडल प्रवासी शक्ति केन्द्र संयोजक के लिए दो नामों का संकलन करेंगे।
विद्याधर नगर विधानसभा

मुरलीपुरा — श्रीप्रकाश तिवाड़ी
नांगल —
विद्याधर नगर — जितेन्द्र श्रीमाली
भवानी निकेतन — अजय पारीक
खातीपुरा —

झोटवाड़ा विधानसभा

गोकुलपुरा — सुनील कुमावत
करणी विहार —
वैशाली नगर — आनंद यादव
सिविल लाइंस

बनीपार्क — नीता खेतान
शांति नगर —
सिविल लाइंस — स्वाती परनामी

सांगानेर
मानसरोवर — मनोज भारद्वाज
रिदृधी सिदृधी —
सांगानेर — प्रदीप सिखवाल
श्योपुर — आनंद शर्मा
भांकरोटा —
बगरू

प्रताप नगर — मोहन मोरवाल
जगतपुरा —

मालवीय नगर

राजापार्क — राखी राठौड़
महेश नगर — अशोक पाण्डया

आदर्श नगर

जवाहर नगर — ओम स्वामी
आदर्श नगर —
सूरजपोल — वीरू सिंह राठौड़
गालब नगर —
किशनपोल

जौहरी बाजार — कृष्ण मोहन शर्मा
किशनपोल — एकता अग्रवाल
चांदपोल —

हवामहल

शास्त्री नगर — पंकज जोशी
पौण्ड्रिक — पंकज मीणा
जलमहल —

आमेर

आमेर — राजकुमार रोहिल्ला
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो