पनामा नहर में पानी कम होने से फंसे 200 जहाज
जयपुरPublished: Aug 19, 2023 10:42:42 pm
करीब 50 मील लंबी मानव निर्मित इस नहर में बारिश की कमी के चलते पानी लगातार कम हो रहा है, जिससे जहाजों का पारगमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी के चलते पिछले दिनों पनामा नहर प्राधिकरण ने इससे प्रतिदिन गुजरने वाले जहाजों की संख्या 36 से घटाकर 32 कर दी है।


पनामा नहर में पानी कम होने से फंसे 200 जहाज
नई दिल्ली. पनामा नहर में पानी की भारी कमी के चलते कई देशों के 200 जहाज फंसे हुए हैं। करीब 50 मील लंबी मानव निर्मित इस नहर में बारिश की कमी के चलते पानी लगातार कम हो रहा है, जिससे जहाजों का पारगमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी के चलते पिछले दिनों पनामा नहर प्राधिकरण ने इससे प्रतिदिन गुजरने वाले जहाजों की संख्या 36 से घटाकर 32 कर दी है। साथ ही इनका निर्धारित वजन घटाकर शुल्क भी बढ़ा दिया है। एक जहाज को नहर पार करने में लगभग 50 मिलियन गैलन ताजा पानी की आवश्यकता होती है। नहर के प्रशासनिक अधिकारी रिकोर्टे वास्क्वेज मोरालेस के मुताबिक यदि ये प्रतिबंध एक वर्ष तक रहते हैं तो इससे 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान होगा। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुचारू बनाए रखने के लिए नहर को बचाने के विकल्प खोजने होंगे।