scriptAaj Ka Rashifal मेष—मिथुन वालों को बिजनेस, जॉब में मिलेंगे नए अवसर, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए सूर्यदेव | 22 November 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 22 November 2020 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal मेष—मिथुन वालों को बिजनेस, जॉब में मिलेंगे नए अवसर, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए सूर्यदेव

locationजयपुरPublished: Nov 22, 2020 06:45:03 am

Submitted by:

deepak deewan

22 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे, जिनके स्वामी शनि देव स्वराशि मकर में देवगुरु बृहस्पति के साथ हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि प्रमुख ग्रहों के ऐसे संयोजन से अधिकांश राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

Daily Horoscope 22 November 2020

Daily Horoscope 22 November 2020

जयपुर. 22 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे, जिनके स्वामी शनि देव स्वराशि मकर में देवगुरु बृहस्पति के साथ हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि प्रमुख ग्रहों के ऐसे संयोजन से अधिकांश राशियों के लिए आज का दिन कुछ अच्छा रहेगा।
मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: बिजनेस में आज सकारात्मक परिवर्तन की संभावना है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। लवमेट या लाइफ पार्टनर से लाभान्वित होंगे। आज लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। प्रेम और दांपत्य संबंध आज लाभ प्रदान करेंगे। हरा रंग शुभ है।
मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बिजनेस में लाभ होगा । जॉब में परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। लवमेट संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। लाइफ पार्टनर से खुशी प्राप्त होगी। बुध के बीज मंत्र का जप करें। नीला रंग शुभ है।
कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज व्यापारी लाभान्वित होंगे। नौकरी में काम पर ध्यान दें। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज हरा रंग शुभ है।

सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: बिजनेस में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से लाभ होगा। जॉब में नवीन अवसर की प्राप्ति होगी। आज प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सुख मिलेगा। नारंगी रंग शुभ है।
कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज श्रीसूक्त का पाठ करने से अनुकूल गोचर का पूरा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में यात्रा के योग हैं। नौकरी में सफलता से प्रसन्नता होगी। नीला रंग शुभ है।
तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: श्री सूक्त का पाठ करें जिससे व्यवसायिक लाभ संभव है। नौकरी में क्रोध से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी या लवमेट के साथ कोई यात्रा हो सकती है। आसमानी रंग शुभ है।
वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: विष्णुजी की पूजा से आज आप उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। आज व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आपके लिए आज लवमेट या लाइफ पार्टनर हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है।
धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज धन आगमन के संकेत हैं। आज किसी मित्र के संग नई व्यावसायिक योजना बना सकते हैं। जॉब में नवीन पद की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।
मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: बिजनेस में क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी में काम के प्रति बहुत सचेत रहें। लवमेट का कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। जीवनसाथी से सहयोग और लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है।
कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में खासे सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। हनुमानजी के आशीर्वाद से लवमेट या लाइफ पार्टनर से सुख प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है।
मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो