script

Aaj Ka Panchang 22 october 2020 जल, जीव, कलाकार, मनोचिकित्सा, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, होटल से जुड़े कार्य सफल होने का समय

locationजयपुरPublished: Oct 22, 2020 08:06:43 am

Submitted by:

deepak deewan

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज नवरात्रि का छठा दिन है जिसमें मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। पूरा दिन सुकर्मा योग रहेगा। इस योग में शुरू किए गए कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं और शुभफलदायक होते हैं।

22 october 2020 Ka Panchang Panchang 22 october 2020

22 october 2020 Ka Panchang Panchang 22 october 2020

जयपुर. आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज नवरात्रि का छठा दिन है जिसमें मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। पूरा दिन सुकर्मा योग रहेगा। इस योग में शुरू किए गए कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं और शुभफलदायक होते हैं।
इसके अलावा पूरा दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसमें जल, जीव विज्ञान, नौ सेना, अधिकारी, मत्स्यपालन व्यवसाय, कलाकार, मनोचिकित्सक, दार्शनिक, कवि—लेखक, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, होटल से जुड़े आदि कार्य सफल हो सकते हैं। आज मां कात्‍यायिनी को समर्पित दिन है। उनकी पूजा करें और जरूरतमंदों को दान जरूर दें।
आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति अश्विन 30 शक संवत 1942
आश्विन शुक्ल षष्ठी बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 06 रवि-उल्लावल 04 हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु।
षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 40 मिनट तक उपरान्त सप्तमी तिथि का आरंभ।
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 59 मिनट तक उपरान्त उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 35 मिनट तक उपरान्त घृतिमान योग का आरंभ।
तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 40 मिनट तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ।
चन्द्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा।
दिशा शूल दक्षिण दिशा

आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 43 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 40 म‍िनट से 12 बजकर 31 मि‍नट तक।
अमृत काल शाम को 08 बजकर 14 म‍िनट से 09 बजकर 49 म‍िनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम को 5 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त 23 अक्‍टूबर को सुबह 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

ट्रेंडिंग वीडियो