जयपुर

शांति भंग के आरोप में 23,679 जने गिरफ्तार

एमवीएक्ट में 7 लाख से अधिक वाहनों का चालान

जयपुरJul 31, 2020 / 10:17 pm

Lalit Tiwari

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 3 लाख 82 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 5 करोड 89 लाख रूपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 1 लाख 60 हजार, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 10293, सोशल डिस्टेन्सिग नहीं रखने पर 2 लाख 10 हजार 132 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।
एमवीएक्ट में 7 लाख से अधिक वाहनों का चालान
महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 557 एफआईआर दर्ज कर अब तक 7 हजार 564 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 7 लाख 19 हजार 708 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 56 हजार 354 वाहनों को जब्त किया गया एवं करीब 12 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
शांति भंग के आरोप में 23679 गिरफ्तार
प्रदेश में 23 हजार 679 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 219 मुकदमे दर्ज कर 300 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया हैं एवं 227 को गिरफ्तार किया गया है। लॉक डाउन के दौरान काला बाजारी करते पाये गये दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 140 मुकदमे दर्ज कर 97 को गिरफ्तार किया गया एवं 44 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.