scriptAaj Ka Panchang साइकोलाजी, ज्योतिष, इलेक्ट्रीशियन, कीमोथेरेपी, शल्य चिकित्सक, मादक पदार्थ, प्लास्टिक, पेट्रोलियम से जुड़े कार्य सफल होने के योग | 23 November 2020 Ka Panchang Rahukal Shubhmuhurt 23 november 2020 | Patrika News

Aaj Ka Panchang साइकोलाजी, ज्योतिष, इलेक्ट्रीशियन, कीमोथेरेपी, शल्य चिकित्सक, मादक पदार्थ, प्लास्टिक, पेट्रोलियम से जुड़े कार्य सफल होने के योग

locationजयपुरPublished: Nov 23, 2020 07:53:17 am

Submitted by:

deepak deewan

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन सोमवार है। आज अक्षय नवमी व्रत या आंवला नवमी का व्रत किया जायेगा। कुष्मांड नवमी मनाने के साथ ही आज जगद्धात्री माता की पूजा भी की जाती है। पूरे दिन हर्षण योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 5 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

23 November 2020 Ka Panchang Rahukal Shubhmuhurt 23 november 2020

23 November 2020 Ka Panchang Rahukal Shubhmuhurt 23 november 2020

जयपुर. आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन सोमवार है। आज अक्षय नवमी व्रत या आंवला नवमी का व्रत किया जायेगा। कुष्मांड नवमी मनाने के साथ ही आज जगद्धात्री माता की पूजा भी की जाती है। पूरे दिन हर्षण योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 5 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
मनोविज्ञान, स्पर्श-चिकित्सा, ज्योतिष, इलेक्ट्रीशियन, कीमोथेरेपी, अंतरिक्ष वैज्ञानिक, पायलेट, सेना, कलाकार, मॉडल, फ़ोटोग्राफ़र, विज्ञान शिक्षक, परमाणु भौतिकी, औषधि निर्माण, वैद्य या शल्य चिकित्सक, मादक पदार्थ, प्लास्टिक, पेट्रोलियम से जुड़े कार्य सफल होने के योग हैं। आज भगवान शिव की पूजा करने और जरूरतमंदों को दान करने से विशेष लाभ होगा।
आज का पंचांग
कार्तिक शुक्ला नवमी सोमवार विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 02 शक संवत 1942
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 09, रबि उल्सानी 07, हिजरी 1442 ।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु।
चंद्रमा दिन रात रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 33 मिनट तक उपरान्त दशमी तिथि का आरंभ।
शतभिषा नक्षत्र 01 बजकर 05 मिनट तक उपरान्त पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का आरंभ
हर्षण योग अगले दिन सुबह 06 बजकर 08 मिनट तक उपरान्त वज्र योग का आरंभ।
बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 43 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ।
दिशा शूल पूर्व दिशा

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 14 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक।
अमृत काल अगली सुबह 06 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक।
आज के शुभ योग
रवि योग 1 बजकर 5 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा।
पंचक पूरे दिन रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो