scriptAaj Ka Rashifal 23 October 2020 वृष वालों को बिजनेस में सफलता, तुला—मकर को पार्टनर का प्यार, आपके लिए ये सौगात लेकर आए शुक्रदेव | 23 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 23 October 2020 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 23 October 2020 वृष वालों को बिजनेस में सफलता, तुला—मकर को पार्टनर का प्यार, आपके लिए ये सौगात लेकर आए शुक्रदेव

locationजयपुरPublished: Oct 23, 2020 07:19:16 am

Submitted by:

deepak deewan

ज्योतिषिय और धार्मिक नजरिए से आज का दिन विशेष है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज नवरात्रि का सातवां दिन है जिसमें मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। शुक्रवार का दिन है, आज शुक्र का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। आज सर्वार्थसिद्धि योग भी है. ग्रहों—योगों की इस स्थिति से आज सभी 12 राशियों को कुछ न कुछ लाभ होगा।

23 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 23 October 2020

23 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 23 October 2020

जयपुर. ज्योतिषिय और धार्मिक नजरिए से आज का दिन विशेष है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज नवरात्रि का सातवां दिन है जिसमें मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। शुक्रवार का दिन है, आज शुक्र का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। आज सर्वार्थसिद्धि योग भी है. ग्रहों—योगों की इस स्थिति से आज सभी 12 राशियों को कुछ न कुछ लाभ होगा।
मेष राशि
आर्थिक नजरिए से आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में किसी शुभ समाचार के मिलने का योग है। आज किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के लिए पैसे खर्च हो सकते हैं।
वृष राशि
आज आपको धनलाभ होगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज नौकरी के कामों में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश कर सकता है।

मिथुन राशि
बिजनेस में खासा लाभ होने की संभावना बनी हुई है। आज आपको नौकरी के संबंध में सुखद समाचार मिलने की संभावना है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से आज आपको सहायता प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आज धनलाभ होने की संभावना है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। व्यापार—व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी में आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। लव या लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
सिंह राशि
आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में काम में आज आलस्य करने से बचें. लवमेट या लाइफ पार्टनर से आज अनबन हो सकती है।
कन्या राशि
बिजनेस के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। युवाओं को आज किसी कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। प्रेमी—प्रेमिका को आज आप आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।
तुला राशि
बिजनेस के लिहाज से आज का दिन आपके लिये फायदेमंद होगा। आज करियर में आगे बढ़ने के लिये नये मौके मिलेंगें। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से काफी मदद मिलेगी। आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए ठीक-ठाक रहेगा।
वृश्चिक राशि
आर्थिक पक्ष आज मजबूत बना रहेगा। बिजनेस के लिए आज का दिन बेहतरीन है। नौकरी में आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। गर्लफ्रैंड या बायफ्रैंड की मदद से काम पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ खुशी साझा करेंगे।
धनु राशि
प्रोपर्टी के बिजनेस के लिए दिन उत्तम है। प्रोफेसेनल्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी को उपहार देने से दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी।
मकर राशि
आज बिजनेस में सफलता हासिल होगी. प्राइवेट नौकरी करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। युवाओं को किसी कंपनी से नौकरी आफर हो सकती है। लव पार्टनर की मदद से आज कई परेशनियों का हल निकलेगा। जीवनसाथी से भी खुशी मिल सकती है।
कुंभ राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस के लिए आज का दिन बेहतरीन है। नौकरी करनेवालों को कोई नया ऑफर आ सकता है। आज लवमेट के साथ खासा समय बिता सकते है। दांपत्य जीवन बेहतर होगा।
मीन राशि
व्यापार—व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी में आज काम समय से पहले पूरा कर लेंगे। पार्टनर से मुलाकात का योग बना है। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो