scriptमुख्यमंत्री कोष मेंं 28 लाख का सहयोग | 24 lakh support in Chief Minister's Fund | Patrika News

मुख्यमंत्री कोष मेंं 28 लाख का सहयोग

locationजयपुरPublished: May 25, 2020 11:39:08 am

Submitted by:

Rajkumar Sharma

शहर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री कोष में आर्थिक सहायता के साथ ही मास्क वितरण व भोजन बांटा जा रहा है

मुख्यमंत्री कोष मेंं 28 लाख का सहयोग

मुख्यमंत्री कोष मेंं 28 लाख का सहयोग

जयपुर. सीतापुरा जैम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका से मुलाकात की। अध्यक्ष गौरव जैन मंडोत ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री कोष के लिए रांका को २८ लाख रु. का चैक सौंपा गया। एसो. सदस्य वैभव ग्लोबल लि. द्वारा श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था के लिए अक्षयपात्र फाउंडेशन को ६० लाख रु. दिए जा चुके हैं।
चिकित्सा मंत्री को सौंपे 50 हजार मास्क
ब्रिटिश कम्पनी द हिग्रुप की ओर से चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को 50 हजार मास्क सौंपे गए। सोशल डिस्टेंसिंग का मैसेज लिखी कुछ टी-शर्ट स्वयंसेवकों को उपलब्ध करवाई हैं। वहीं, कोरोना की चेन तोडऩे के लिए इंडिया ब्रेक द चेन का स्लोगन भी दिया है।
यात्रियों को भोजन वितरित
एकता ट्रस्ट की ओर से जयपुर जंक्शन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों के लिए भोजन-पानी मुहैया कराया। डीआरएम मंजूषा जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
आचार्य महेंद्र मिश्रा वैदिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गुर्जर की थड़ी सहित अन्य जगहों पर भोजन के पैकेट और राशन वितरित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो