scriptआज फिर से खुली कृषि मंडियां, व्यापारियों को संक्रमण से सुरक्षा को देनी होगी पहली प्राथमिकता | 247 Agricultural mandis open again today | Patrika News

आज फिर से खुली कृषि मंडियां, व्यापारियों को संक्रमण से सुरक्षा को देनी होगी पहली प्राथमिकता

locationजयपुरPublished: Mar 28, 2020 10:00:09 am

Submitted by:

dinesh

कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते बंद हुई प्रदेश की अनाज मंडियां आज फिर से खुल गई हैं। राजस्थान की सभी 247 अनाज मंडी को खोलने का आदेश दिए जाने के बाद अब उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल सकेगी…

mandi_1.jpg
जयपुर। कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते बंद हुई प्रदेश की अनाज मंडियां आज फिर से खुल गई हैं। राजस्थान की सभी 247 अनाज मंडी को खोलने का आदेश दिए जाने के बाद अब उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल सकेगी। कल तक जिन अनाज मंडियो में चारों ओर सन्नाटा पसरा था वहां पर आज से कारोबार शुरू हो गया हैं। हालांकि प्रदेश के अधिकत्तर अनाज मंडियों में आज से सिर्फ व्यापारी ही दुकान खोल सकेंगे। वहीं कहीं कहीं पर जिंस की खरीद के लिए भी अनुमति दी गई हैं।
कोरोना से सुरक्षा पहली प्राथमिकता
व्यापारियों ने बताया कि प्रदेश की दुकानों पर अनाज आटा आदि अब कम होने लगा था। इसको देखते हुए अनाज मंडी के व्यापारी आज से राशन की आपूर्ति पूरी करने के लिए काम में जुट जाएंगे। चौमूं व सीकर रोड मंडी को खोलने से पहले व्यापारियों ने सभी से आह्वान किया कि कामकाज के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देनी है। इसके लिए मंडी को खोलने से पहले सेनेटाइज करवाया गया। वहीं अनाज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश जिंदल ने बताया कि संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए दुकानदार के लिए भी नियम कायदे तय किए गए है। जिसमें उसे पूरी तरह ग्राहक से दूरी बनाकर रखनी होगी। मंडी में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा और व्यापारी अपनी दुकान के बाहर सेनेटाइजर और हाथ धोने की व्यवस्था रखेगा। इसके बाद ही ग्राहक से लेन देन करेगा।किसी भी स्थान पर चार लोग एक साथ एकत्रित नहीं होंगे। मंडी कारोबारियों का कहना है कि मंडी बंद होने से व्यापार प्रभावित हुआ हैं। वहीं खाद्य आपूर्ति में भी कमी आई है। अब इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। कई जगह जिंस की खरीद की जा रही हैं। फिलहाल अधिकत्तर मंडियों में जिंस की खरीद पर रोक है। लेकिन किसानों से उनकी उपज भी जल्द ही खरीदने को लेकर व्यवस्था की जाएगी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो