script24वें तीर्थंकर महावीर का 2619वां जन्म कल्याणक महोत्सव आज | 24th Tirthankar Mahavir's 2619th Birth Kalyanak Festival today | Patrika News

24वें तीर्थंकर महावीर का 2619वां जन्म कल्याणक महोत्सव आज

locationजयपुरPublished: Apr 06, 2020 12:50:02 am

Submitted by:

Gaurav Mayank

पहली बार नहीं होंगे सामूहिक आयोजन, घर—घर मनाएंगे महावीर जयंती, जयपुर में पहली बार नहीं निकलेगी शोभायात्रा

24वें तीर्थंकर महावीर का 2619वां जन्म कल्याणक महोत्सव आज

24वें तीर्थंकर महावीर का 2619वां जन्म कल्याणक महोत्सव आज

जयपुर| जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2619वां जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) जैन समाज की ओर से 6 अप्रेल को मनाया जाएगा। लॉकडाउन के चलते इस बार सामूहिक आयोजन नहीं होंगे। मुनि सुधा सागर महाराज, मुनि प्रमाण सागर महाराज, मुनि प्रज्ञासागर महाराज सहित देश के सभी जैन संतों ने सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए घरों में ही भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाने का आह्वान किया है।
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाऊन के मध्यनजर इस बार जैन समाज की ओर से महावीर जयंती के सामूहिक आयोजन नहीं किए जाएंगे। मंदिरों में जन्माभिषेक व पूजा अर्चना के आयोजन भी नहीं होंगे। जयपुर में पहली बार शोभायात्रा नहीं निकलेगी।
रंगोली बनाकर जलाएंगे 5 या 24 दीपक

जैन समाज की ओर से अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर 5 या 24 दीपक जलाए जाएंगे। इसके बाद घर में चौकी पर भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर विराजमान कर उसके चारों ओर रंगोली बनाकर उस पर एक कलश स्थापित कर 5 या 13 दीपक जलाकर पाठ और अष्ट द्रव्य से पूजा करेंगे। इसके बाद 5 मिनट तक घर की छत पर या बरामदे में मधुर ध्वनि नाद करते हुए भगवान की जय-जयकार करेंगे। पूजा समापन पर गृह शुद्धि के लिए हवन होगा। युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि शाम 6 बजे आरती के बाद भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान आदि के आयोजन किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो