script

Aaj Ka Panchang 26 August 2020 : सभी काम शुभ और सफल रहने का योग

locationजयपुरPublished: Aug 26, 2020 07:21:31 am

Submitted by:

deepak deewan

आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी है जोकि पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, इसके उपरांत नवमी तिथि प्रारंभ होगी।

26 August 2020 Ka Panchang

26 August 2020 Ka Panchang

जयपुर. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी है जोकि पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, इसके उपरांत नवमी तिथि प्रारंभ होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि सूर्य आज स्वराशि सिंह में रहेगा और चंद्रमा अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक राशि में रहेगा। आज वैधृति नामक अशुभ योग बन रहा है लेकिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है जिनमें शुरू किए गए सभी काम शुभ और सफल होंगे। आज राधाष्टमी और मासिक दुर्गाष्टमी भी है, गणेशजी की पूजा के साथ मां दुर्गा, राधाजी की भी पूजा करने से शुभ प्रभाव मिलेंगे।
आज का पंचांग
भाद्रपद शुक्ल, अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2077।
सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 11, मुहर्रम 06, हिजरी 1442 ।
सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद ऋतु।
अष्टमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।
अनुराधा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 04 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
वैधृति योग सायं 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ।
बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 36 मिनट से 07 बजे तक।
अमृत काल मध्य रात्रि 03 बजकर 59 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 56 मिनट से दोपहर 01 बजकर 04 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
दिशा शूल: उत्तर

दिन का चौघडिया— समय— करने योग्य कार्य
लाभ— 05:58 – 07:32— ट्यूशन, कोचिंग, नया व्यवसाय प्रारंभ
अमृत— 07:32 – 09:06— डेयरी, सभी प्रकार के कार्य
काल — 09:06 – 10:40— खेती—किसानी, मशीन संबंधी गतिविधियाँ
शुभ— 10:40 – 12:14— ट्यूशन, कोचिंग, धार्मिक कार्य
रोग— 12:14 – 13:49— वाद-विवाद, प्रतियोगिता, विवाद निपटारा
उद्वेग— 13:49 – 15:23— सरकारी कार्य
चर— 15:23 – 16:57— कला—संस्कृति, यात्रा
लाभ— 16:57 – 18:31— नया व्यवसाय, ट्यूशन, कोचिंग प्रारंभ
रात का चौघडिया— समय— करने योग्य कार्य
उद्वेग— 18:31 – 19:57— सरकारी कार्य
शुभ— 19:57 – 21:23— ट्यूशन, कोचिंग, धार्मिक कार्य
अमृत— 21:23 – 22:49— डेयरी, सभी प्रकार के कार्य
चर— 22:49 – 24:15— कला—संस्कृति, यात्रा

ट्रेंडिंग वीडियो