scriptAaj Ka Panchang मेेडिकल, सिक्यूरिटी, पुलिस, इंजीनियरिंग, कोचिंग क्लासेस आदि से संबंधित काम सफल होने का योग | 27 November 2020 Ka Panchang Shubh Muhurt 27 November 2020 Rahukal | Patrika News

Aaj Ka Panchang मेेडिकल, सिक्यूरिटी, पुलिस, इंजीनियरिंग, कोचिंग क्लासेस आदि से संबंधित काम सफल होने का योग

locationजयपुरPublished: Nov 27, 2020 07:49:26 am

Submitted by:

deepak deewan

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा देर रात 12 बजकर 23 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।

27 November 2020 Ka Panchang Shubh Muhurt 27 November 2020 Rahukal

27 November 2020 Ka Panchang Shubh Muhurt 27 November 2020 Rahukal

जयपुर. आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा देर रात 12 बजकर 23 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।
आज मेेडिकल, सिक्यूरिटी, पुलिस विभाग, इंजीनियरिंग, अध्यापन, प्रशिक्षण, सेना, गुप्तचर विभाग, साहित्य और संगीत आदि क्षेत्रों से संबंधित काम सफल हो सकते हैं। आज आपकी आय के साधन भी एक से अधिक हो सकते हैं। आज श्रीसूक्त का पाठ करें और जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग 27 नवंबर 2020
कार्तिक शुक्ल द्वादशी शुक्रवार विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 06 शक संवत 1942
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 13, रबि उल्सानी 11, हिजरी 1442।
सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु:।
चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
द्वादशी तिथि प्रातः 7.47 बजे तक उपरान्त त्रयोदशी का आरंभ।
अश्विनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12.23 बजे तक उपरान्त भरणी नक्षत्र का आरंभ
व्यतीपात योग प्रातः 08. 29 बजे तक उपरान्त बरीयान योग का आरंभ।
बालव करण प्रातः 7.47 बजे तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ।
दिशा शूल पूर्व दिशा

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक।
अमृत काल शाम को 4 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक।
विजय मुहूर्त आज दोपहर में 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल रात 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम को 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक।
आज के शुभ ज्योतिषीय योग
सर्वार्थ सिद्धि योग आज पूरे दिन बना रहेगा।
रवि योग आधी रात के बाद 12. 23 बजे से सुबह 6. 54 बजे तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
गुलिक काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा।
यमगंड दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 तक रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो