scriptAaj Ka Panchang इंजीनियरिंग, ज्वैलरी, दवाइयां, मेडिकल, सिक्यूरिटी आदि से जुड़े कार्य सफल होने का योग | 29 November 2020 Ka Panchang Shubh Muhurat 29 November 2020 | Patrika News

Aaj Ka Panchang इंजीनियरिंग, ज्वैलरी, दवाइयां, मेडिकल, सिक्यूरिटी आदि से जुड़े कार्य सफल होने का योग

locationजयपुरPublished: Nov 29, 2020 08:19:16 am

Submitted by:

deepak deewan

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी दोपहर 12.48 बजे तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज के दिन विष्णुजी के मत्स्यावतार की पूजा की जाती है। आज सुबह 10.09 बजे तक परिध योग रहेगा उसके बाद शिव योग लग जाएगा। आज पूरा दिन कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।

29 November 2020 Ka Panchang Shubh Muhurat 29 November 2020

29 November 2020 Ka Panchang Shubh Muhurat 29 November 2020

जयपुर. आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी दोपहर 12.48 बजे तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज के दिन विष्णुजी के मत्स्यावतार की पूजा की जाती है। आज सुबह 10.09 बजे तक परिध योग रहेगा उसके बाद शिव योग लग जाएगा। आज पूरा दिन कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।
आज चिकित्सा, इंजीनियरिंग, दवाइयां, आभूषण-निर्माण, विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभागाध्यक्ष, वकील, न्यायाधीश, सेना, पुलिस, सुरक्षा बल, अग्निशमन, पालना-घर, अनाथ आश्रम आध्यात्मिक गुरु या उपदेशक, हलवाई, बेकरी, वैल्डिंग, ढलाई का काम, सिलाई-कढ़ाई, दर्जी, चीनी मिट्टी या सिरेमिक से जुड़े कार्य सफल हो सकते है।

आज का पंचांग 29 नवंबर
कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी रविवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 08 शक सम्वत 2942
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 15, रबि उल्सानी 13, हिजरी 1442।
चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 01 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु:।
चतुर्दशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 48 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ
कृतिका नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
परिघ योग पूर्वाह्न 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ
दिशा शूल पश्चिम दिशा

आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 म‍िनट से दोपहर 12 बजकर 30 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 36 म‍िनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 43 म‍िनट से 30 नवंबर रात 12 बजकर 37 मि‍नट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
यमगंड दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 म‍िनट तक।
राहुकाल दोपहर 04 बजकर 30 म‍िनट से 06 बजे तक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो