scriptप्रदेश की राजधानी में जीका वायरस का कहर, अब तक 29 मरीजों की पहचान, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि | 29 positive cases of ZIka Virus found in Jaipur | Patrika News

प्रदेश की राजधानी में जीका वायरस का कहर, अब तक 29 मरीजों की पहचान, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

locationजयपुरPublished: Oct 09, 2018 04:00:24 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Zika virus

Zika virus

जयपुर। जयपुर में जीका वायरस के अब तक 29 मरीज सामने आ चुके हैं। चिकित्सा विभाग ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार 450 नमूनों को जीका वायरस की जांच के लिए भेजा गया था, जिनमें 29 मरीजों में जांच पॉजिटिव आई है। वहीं इन 450 नूमनों में से 160 नमूने गर्भवती महिलाओं के थे। इनमें से 3 गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। खास बात ये है कि लगभग सभी केस शास्त्री नगर क्षेत्र के हैं। यहां तकरीबन हर घर में बुखार के मरीज हैं।
राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर में zika virus की रोकथाम में प्रदेश का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से नाकाम रहा है। शास्त्री नगर में अब तक 22 मरीजों के जीका वायरस की पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को हस्तक्षेप करना पड़ा है और स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेश से राजस्थान में जीका वायरस को लेकर रिपोर्ट मांगी है। वहीं शास्त्री नगर से एक जीका संक्रमित मरीज बिहार पहुंचने पर बिहार सरकार ने बिहार के सभी 38 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो