जयपुर में बड़ा हादसा, सांगानेर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत
जयपुरPublished: Aug 13, 2021 06:46:36 pm
सांगानेर सदर थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर को एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार गिरने से वहां पर काम कर रहे मजदूर दब गए। जिनमें से तीन की मौत हो गई।
जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर को एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार गिरने से वहां पर काम कर रहे मजदूर दब गए। जिनमें से तीन की मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दीवार के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई।