scriptAaj Ka Rashifal 12 में से 8 राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए बृहस्पति देव | 3 December 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 3 December 2020 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 12 में से 8 राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए बृहस्पति देव

locationजयपुरPublished: Dec 03, 2020 07:34:32 am

Submitted by:

deepak deewan

3 दिसंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज शुक्ल योग, यायीजयद योग और सर्वार्थसिद्धि योग नामक तीन शुभ योगों के साथ काण नामक अशुभ योग भी रहेगा। इन सभी के सम्मिलित प्रभाव से आज 12 में से 8 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

3 December 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 3 December 2020

3 December 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 3 December 2020

जयपुर. 3 दिसंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज शुक्ल योग, यायीजयद योग और सर्वार्थसिद्धि योग नामक तीन शुभ योगों के साथ काण नामक अशुभ योग भी रहेगा। इन सभी के सम्मिलित प्रभाव से आज 12 में से 8 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मेष राशि
आज धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके कारोबारी जीवन में बदलाव हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन फेवरेबल है। लाइफ पार्टनर का आज पूरा सहयोग मिलेगा।
वृष राशि
आज अचानक धन लाभ होगा। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी नए सौदे से आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस के काम समय से पूरे होंगे। लवमेट से आज मुलाकात का मौका अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी को आपकी कलात्मकता पसंद आ सकती है।
मिथुन राशि
आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में फायदा हो सकता है, लेकिन खर्चों पर भी कंट्रोल रखना होगा। ऑफिस में आज काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ अपने रिश्तों को लेकर भावुक हो सकते हैं।
कर्क राशि
बिजनेस में बड़ा फायदा पाने के लिये आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। ऑफिस में कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ आज आप किसी समारोह में जा सकते हैं। लवमेट के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है।
सिंह राशि
आज व्यापार—व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है। सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
कन्या राशि
आज आप किसी बड़े मुकाम को पा सकते हैं। आज बिजनेस में आपको नये और अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। लेन-देन से फायदा हो सकता है। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर के व्यवहार से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि
आज आपको कारोबारी मामले में बड़ी मदद मिल सकती है। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। ऑफिस में आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। आज लवमेट से मिलने जा सकते हैं।
किसी भी काम में लाइफ पार्टनर की सलाह लेना बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि
आज धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिजनेस में आज बड़ा मुनाफा होगा। नौकरी में आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका दिन लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ घूमने-फिरने में बीत सकता है।
धनु राशि
आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस में आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। ऑफिस में आपको विरोधियों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
मकर राशि
आज धन लाभ के संकेत हैं। आज बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में आज आपके काम में कुछ नये लोग भी जुड़ सकते हैं। लवमेट आज कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी।
कुंभ राशि
आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में आपको सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लाइफ पार्टनर से आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे।
मीन राशि
आज धन लाभ के मौके मिल सकते हैं, लेकिन दैनिक कामकाज में आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है। नौकरी में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। लाइफ पार्टनर और लवमेट के साथ घूमने के मौके भी हाथ लग सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो