जयपुर

नवरात्रा में कन्या पूजन के बीच इन तीन घटनाओं ने शहर को किया शर्मसार

3 rape case in jaipur : शहर में महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अलग-अलग स्थानों पर एक बालिका व महिला से बलात्कार की घटना सामने आई है। वहीं एक महिला जेल प्रहरी से भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

जयपुरOct 07, 2019 / 10:25 am

RAJESH MEENA

पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म


3 rape case in jaipur : जयपुर। शहर में ( rape case in jaipur )महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ( rape in rajasthan )अलग-अलग स्थानों पर एक बालिका व महिला से बलात्कार की घटना सामने आई है। वहीं एक महिला जेल प्रहरी से भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
रिश्ता शर्मसार-मुहबोली बहन से बलात्कार
शहर में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है। एक युवक ने मुहबोली बहन के साथ बलात्कार ( rape case ) किया है। पीडि़ता ने इस सम्बंध में मुहाना थाने ( muhana thana )में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मी विहार कॉलोनी निवासी ३० वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि हीरालाल उसके पति के बचपन का दोस्त है और उसने उसे मुहबोली बहन बना रखा है। उसका पति जवाहर सर्किल में किसी कम्पनी में काम करता है। आरोपी कुछ सालों से लगातार उसके पति के खिलाफ उसे भड़काता आ रहा है। वह कहता था कि उसके पति के किसी अन्य महिला से सम्बंध है। इसके चलते पति-पत्नी में झगड़े भी होते रहते थे। एक दिन आरोपी ने कहा कि उसने व उसके पति ने मिलकर एक प्लाट का सौदा करवाया था उसमें मिली राशि से उन्होंने प्लाट खरीदा है। लेकिन वह प्लाट उसने अपनी प्रेमिका के नाम करवा दिया है। पीडि़ता ने अपने पति से इस बारें में पूछा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे प्लाट दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और रामपुरा रोड पर डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने उसे घटना के बारें में किसी को बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी डर गई थी। कुछ दिनों बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा तो उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
-ग्यारह साल की बालिका से बलात्कार
करधनी ( kardhani thana )थाना इलाके में एक ग्यारह साल की बालिका( minor rape ) से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के सम्बंध में चाइल्ड हैल्प लाइन सदस्य ने मामला दर्ज करवाया है। आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे है।
पुलिस के अनुसार रावणगेट निवासी ११ वर्षीय बालिका की मां काम पर चली गई थी और पीछे से पडौस में रहने वाले दो बच्चे उसके घर पर पहुंचे और कमरें में बंद कर एक बच्चे ने उसके साथ बलात्कार किया। बच्चों ने घटना के बारें में उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बालिका अगले दिन स्कूल पहुंची तो उसने सारी आपबीती अध्यापक को बताई। इस पर अध्यापक ने पूरी घटना की जानकारी चाइल्ड हैल्प लाइन को दी। चाइल्ड हैल्प लाइन सदस्य जगदम्बा कॉलोनी निवासी सुमन ने मामला दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी रामकिशन विश्नोई ने बताया कि बालिका पांचवी ( minor student rape )की छात्रा है। आरोपी बच्चों में एक बारह साल तो दूसरा आठ साल का बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपी पकड़ से दूर है। घटना चार अक्टूबर की है। बालिका का पिता शराब का आदी है और मजदूरी करता है। बालिका का मेडिकल करवा लिया गया है। भादसं की धारा ३७६,३७७ और पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
-महिला जेल प्रहरी से छेड़छाड़
लालकोठी (lal kothi thana ) थाना इलाके में एक महिला जेल प्रहरी( jail parhari ) से मुख्य प्रहरी द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद प्रहरी फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार २५ वर्षीय जेल प्रहरी जयपुर सेंट्रल जेल में बने क्वार्टर में रहती है। तीन अक्टूबर की रात ग्यारह बजे मुख्य प्रहरी रामस्वरूप वहां पर आया और उसने क्वार्टर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद आरोपी अंदर आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकला। इस घटना के सामने आने के बाद सेंट्रल जेल ( jaipur center jail )में रह रही महिला प्रहरियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
एएसआइ हरबंश सिंह ने बताया कि पीडि़ता का कहना है कि रामस्वरूप ने शराब पी रखी थी। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास जारी है।

Home / Jaipur / नवरात्रा में कन्या पूजन के बीच इन तीन घटनाओं ने शहर को किया शर्मसार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.