scriptदेर रात नींद में चलते-चलते तीन वर्षीय मासूम हुआ हादसे का शिकार | 3 year old boy died by current | Patrika News

देर रात नींद में चलते-चलते तीन वर्षीय मासूम हुआ हादसे का शिकार

locationजयपुरPublished: Jan 19, 2019 08:34:26 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

jaipur

करंट लगने से तीन वर्षीय बालक की मौत

जयपुर। मुहाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से तीन साल के बालक की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल शंंकरलाल ने बताया कि मृतक मध्यप्रदेश हाल मुहाना मंडी निवासी सिननाम कुशवाह का तीन वर्षीय बेटा था। सिननाम मुहाना मंडी में ही मजदूरी करता है और वहीं झुग्गी में रहाता है। शुक्रवार रात वह एक कोल्डस्टोर निर्माणाधीन के पास में ही अपनी झोपड़ी में अपने बेटे के साथ सो रहा था। रात करीब दो बजे बालक नींद से उठकर निर्माणाधीन कोल्डस्टोर में पहुंच गया। वहां अंधेरे में उसे बिजली के तार से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जब सिननाम की आंख खुली तो उसने अपने बेटे को झोंपड़ी में नहीं पाया तो आसपास ढ़ूंढा। बालक कोल्डस्टोर में करंट लगने से मृत मिला। इसकी सूचना अन्य मजदूर साथियों ने पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो