scriptAaj Ka Panchang कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, साइकोलाजी, रिसर्च, फ़िलॉसपी आदि से जुड़े कार्य सफल होने का दिन | 30 December 2020 Ka Panchang Today Panchang 30th December 2020 | Patrika News

Aaj Ka Panchang कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, साइकोलाजी, रिसर्च, फ़िलॉसपी आदि से जुड़े कार्य सफल होने का दिन

locationजयपुरPublished: Dec 30, 2020 08:57:37 am

Submitted by:

deepak deewan

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा सुबह 8 बजकर 58 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुधवार को दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा।

30 December 2020 Ka Panchang Today Panchang 30th December 2020

30 December 2020 Ka Panchang Today Panchang 30th December 2020

जयपुर. आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा सुबह 8 बजकर 58 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुधवार को दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही शाम 6 बजकर 55 मिनट से कुमार योग रहेगा। शाम 6 बजकर 55 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज गणपतिजी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।
आज इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ज्योतिष शास्त्र, मनोविज्ञान, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, अंग्रेज़ी अनुवाद, फ़ोटोग्राफ़ी, भौतिकी व गणित का अध्यापन, शोधकार्य, दर्शन, लेखन, चिकित्सा, औषधि निर्माण, नेत्र व मस्तिष्क रोग निदान, यातायात, संचार विभाग, मनोचिकित्सा, गुप्तचर व रहस्य सुलझाना, फ़ास्ट फ़ूड व मादक पदार्थ आदि से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं।
मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा बुधवार विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति पौष 09 शक संवत 1942
सौर पौष मास प्रविष्टे 16ए जमादि उल्लावल 14ए हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण दक्षिणगोल शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन.रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
पूर्णिमा तिथि प्रातः 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ
आर्द्रा नक्षत्र सायं 06 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।
ब्रह्म योग अपराह्न 03 बजकर 43 मिनट तक ऐंद्र योग का आरंभ
बव करण प्रातः 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
दिशाशूल उत्तर।

आज के शुभ मुहूर्तः
अमृत काल सुबह 08 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। ग
आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो