scriptAaj Ka Panchang टूरिज्म, फैशन डिज़ाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, फ़ास्ट फ़ूड, होटल, केमिकल इंजीनियरिंग आदि से सम्बंधित कार्य सफल होने के योग | 30 November Ka Panchang Aaj Ke Shubh Muhurat 30 November | Patrika News

Aaj Ka Panchang टूरिज्म, फैशन डिज़ाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, फ़ास्ट फ़ूड, होटल, केमिकल इंजीनियरिंग आदि से सम्बंधित कार्य सफल होने के योग

locationजयपुरPublished: Nov 30, 2020 08:23:35 am

Submitted by:

deepak deewan

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा दोपहर 3 बजे तक रहेगी उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। सोमवार को सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर मंगलवार को पूर्वान्ह 11 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली के साथ ही मांद्य चंद्रग्रहण भी है।

30 November Ka Panchang Aaj Ke Shubh Muhurat 30 November

30 November Ka Panchang Aaj Ke Shubh Muhurat 30 November

जयपुर. आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा दोपहर 3 बजे तक रहेगी उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। सोमवार को सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर मंगलवार को पूर्वान्ह 11 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली के साथ ही मांद्य चंद्रग्रहण भी है।
बाग़वानी,कृषि, वनस्पति वैज्ञान, कला, सौंदर्य प्रसाधन, फैशन डिज़ाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, हीरे-जवाहरात, बहुमूल्य वस्त्र, पर्यटन, परिवहन, कार उद्योग, बैंक, वित्तीय संस्थान, तैल व पेट्रोलियम उत्पाद, फ़ास्ट फ़ूड, होटल, केमिकल इंजीनियर, शीतल पेय से सम्बंधित कार्य सफल हो सकते हैं। आज श‍िवजी की आराधना करें और जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग 30 नवंबर 2020
कार्तिक शुक्ला पूर्णिमा सोमवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 09 शक संवत् 1942
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 16, रबि उल्सानी 14, हिजरी 1442।
चंद्रमा द‍िन-रात वृष राश‍ि में संचार करेगा।
सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु:।
पूर्णिमा तिथि अपराह्न 03 बजे तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ,
रोहिणी नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक ।
शिव योग पूर्वाह्न 10 बजकर 45 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ।
बव करण अपराह्न 03 बजे तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
दिशाशूल: पूर्व।

आज के शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 36 म‍िनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 43 म‍िनट से 1 द‍िसंबर रात 12 बजकर 37 मि‍नट तक।
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 म‍िनट से दोपहर 12 बजकर 31 म‍िनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 म‍िनट से 09 बजे तक।
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 म‍िनट से 12 बजे तक।
गुल‍िक काल दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 3 बजे तक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो