scriptAaj Ka Rashifal 30 October 2020 वृष—तुला वालों का बढ़ेगा बिजनेस, इन सात राशिवालों के लिए भी धन—संपत्ति—सुख लेकर आईं लक्ष्मीजी | 30 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 30th October 2020 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 30 October 2020 वृष—तुला वालों का बढ़ेगा बिजनेस, इन सात राशिवालों के लिए भी धन—संपत्ति—सुख लेकर आईं लक्ष्मीजी

locationजयपुरPublished: Oct 30, 2020 06:59:36 am

Submitted by:

deepak deewan

30 अक्टूबर का दिन ज्योतिषीय नजरिए से श्रेष्ठ बन गया है. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शुक्रवार को शरद पूर्णिमा के साथ आधा दर्जन अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं. 12 में से 9 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में इसका लाभ मिलेगा।

30 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 30th October 2020

30 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 30th October 2020

जयपुर. 30 अक्टूबर का दिन ज्योतिषीय नजरिए से श्रेष्ठ बन गया है. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शुक्रवार को शरद पूर्णिमा के साथ आधा दर्जन अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं. 12 में से 9 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में इसका लाभ मिलेगा।
मेष राशि
आज धन में वृद्धि संभव है। कारोबार की प्रगति आपको खुश रखेगी। नौकरी में अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। लवमेट या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं।
वृष राशि
आज आपको धन लाभ होगा। बिजनेस की कई योजनाएं आज पूरी हो जाएंगी। आज आप कोई नई नौकरी शुरू करने के बारे में सोचेंगे। लवमेट आपके विचारों से सहमत होगा। जीवनसाथी
से आपका रिश्ता मजबूत होगा।
मिथुन राशि
व्यावसायिक और आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। आज नौकरी या बिजनेस में मित्र सहयोग करेंगे। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सुख मिलने के योग हैं।

कर्क राशि
आज बिजनेस में आप हर चीज़ में सफल रहेंगे। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। हालांकि आज मानसिक आराम की जरुरत है । लवमेट के साथ विवाद होने की आशंका है, लेकिन जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे।
सिंह राशि
व्यापार—व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. निवेश करने के लिए आज निर्णय न लें। नौकरी में सभी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी आपको पूरा सहयोग देंगे।
कन्या राशि
आज कारोबारी लाभ बढ जाएगा। नौकरी में काम पूरा करने का मौका मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको लाभ होगा।
तुला राशि
अचानक धन मिल सकता है। बिजनेस में आय के नए स्रोत बनेंगे, कोई लाभदायक सौदा मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। लवमेट के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर जाएंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। बिजनेस में परिजन आपके काम में आपका साथ देंगे. नौकरी में आपका काम आज समय से पूरा हो जाएगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ आप आज मस्ती के मूड में होंगे।
धनु राशि
अपने बिजनेस के बारे में आज बहुत सतर्क रहें, नौकरी में अधिक काम से समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है, जीवनसाथी से रिश्ते में समस्याएं आ सकती हैं।
मकर राशि
आज आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है। बिजनेस आज बेहतर होगा। नौकरी के काम में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों और दांपत्य सुख के मामले में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा।
कुंभ राशि
आज आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। आपको आज बिजनेस में अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में आप अपने हर काम में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आज अधिकांश समय पार्टनर के साथ बातचीत में व्यतीत होगा।
मीन राशि
बिजनेस के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लवमेट के व्यवहार से आपको खुशी महसूस होगी। आज जीवनसाथी के साथ भरपूर आनंद लेंगे। उनके साथ कोई छोटी यात्रा होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो