scriptGood News: राजस्थान में 350 महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल खुलेंगे, जुलाई से ही शुरू होंगे प्रवेश | 350 mahatma gandhi english schools will open july 2021in rajasthan | Patrika News

Good News: राजस्थान में 350 महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल खुलेंगे, जुलाई से ही शुरू होंगे प्रवेश

locationजयपुरPublished: Jul 14, 2021 08:47:26 pm

प्रदेश में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए लगी कतारों को देखते हुए अब सरकार की 350 नए स्कूल इसी सत्र से खोलने की तैयारी, बिहार और यूपी भी अपना रहे राजस्थान का मॉडल, ले रहे जानकारी

a6.jpg
विजय शर्मा / जयपुर। प्रदेश में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए लगी कतारों को देखते हुए अब सरकार 350 नए स्कूल इसी सत्र से खोलने जा रही है। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसके लिए वित्त विभाग ने अतिरिक्त पदों के लिए भी मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री संभवत: इसी सप्ताह इसकी घोषणा करेंगे।
सरकार ने बजट घोषणा में 1200 नए महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल खोलने की घोषणा की थी। इसके आधार पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों से अंग्रेजी स्कूलों में परिवर्तित करने के लिए सुझाव मांगे थे। पहले चरण में करीब 350 स्कूलों की ओर से सुझाव आ गए हैं। उन स्कूलों का शिक्षा विभाग ने वैरिफिकेश भी करा लिया है।
फायदा : प्रवेश से वंचित नहीं, मिलेगी सीट
प्रदेश में वर्तमान में 215 महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें अभी नए सत्र में प्रवेश चल रहे हैं। इन स्कूलों में करीब 17 हजार सीटों पर 40 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। सर्वाधिक आवेदन 10 हजार से अधिक जयपुर के स्कूलों में आए हैं। ऐसे में अभिभावक प्रवेश के लिए मशक्कत कर रहे हैं। इसी रुझान को देखते हुए सरकार नए स्कूल खोल रही है। इससे बच्चे प्रवेश से वंचित नहीं होंगेे।

बिहार और यूपी से आ रहे फोन, ले रहे जानकारी
सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में अफसर और विधायकों की बच्चों के प्रवेश की चर्चा पूरे देशभर में हो रही है। ऐसे में दूसरे राज्य भी राजस्थान के इस मॉडल को अपना चाह रहेे हैं। ऐेसे राज्यों के शिक्षा मंत्री और अधिकारी महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल मॉडल की जानकारी ले रहे हैं। हाल ही बिहार के शिक्षा मंत्री और यूपी के शिक्षा सचिव ने इस मॉडल के बारे में जानकारी ली है।

हमारे अंग्रेजी स्कूलों की शिक्षा को पसंद किया जा रहा है। अधिकारी वर्ग के बच्चे भी पढ़ने लगे हैं। इसीलिए हम अब 300 नए स्कूल इसी सत्र में खोलने जा रहे हैं। जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।
गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षा राज्य मंत्री
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो