scriptAaj Ka Panchang टूरिज्म, होटल, साइकोलाजिस्ट, पुरोहित, इंपोर्ट—एक्सपोर्ट, कम्युनिकेशन आदि से संबंधित कार्य सफल होने का दिन | 4 december 2020 Ka Panchang Rahukaal Shubh Muhurat 4 december 2020 | Patrika News

Aaj Ka Panchang टूरिज्म, होटल, साइकोलाजिस्ट, पुरोहित, इंपोर्ट—एक्सपोर्ट, कम्युनिकेशन आदि से संबंधित कार्य सफल होने का दिन

locationजयपुरPublished: Dec 04, 2020 08:01:37 am

Submitted by:

deepak deewan

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी रात 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 29 मिनट से ब्रह्म योग है। दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग बना रहेगा।

4 december 2020 Ka Panchang Rahukaal Shubh Muhurat 4 december 2020

4 december 2020 Ka Panchang Rahukaal Shubh Muhurat 4 december 2020

जयपुर. आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी रात 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 29 मिनट से ब्रह्म योग है। दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग बना रहेगा।
आज योग शिक्षक, लेखक, अभिनेता, चिकित्सक, ज्योतिष, पर्यटन, होटल, मनोवैज्ञानिक, पुरोहित, विदेश व्यापार, प्राचीन व दुर्लभ वस्तुओं के विक्रेता, पशुपालन, रेडियो, टेलीविज़न व दूरसंचार से जुड़े कार्य, डाक, कुरिअर सेवा, समाजसेवी आदि से संबंधित कार्य सफल हो सकते हैं। शुक्रवार को माता लक्ष्मी तथा शीतला माता की विधि विधान से पूजा करें, जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग
मार्गशीर्ष कृष्णा चतुर्थी शुक्रवार विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 13 शक संवत 1942
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 20, रबि उल्सानी 18, हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु:।
चतुर्थी तिथि रात्रि 08 बजकर 04 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ,
चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 22 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
पुनर्वसु नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग पूर्वाह्न 10 बजकर 28 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ
बव करण प्रातः 07 बजकर 46 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
दिशाशूल: पश्चिम।

आज के शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।
अमृत काल दोपहर 11 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 14 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 59 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
यमगंड दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो