राजस्थान युवक कांग्रेस में 41 निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गाज गिरी
जयपुरPublished: Nov 19, 2022 06:40:51 pm
जयपुर। राजस्थान युवक कांग्रेस में 41 निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गाज गिरी है।


राजस्थान युवक कांग्रेस में 41 निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गाज गिरी
जयपुर। राजस्थान युवक कांग्रेस में 41 निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। इनमें 7 प्रदेश महासचिव, 13 प्रदेश सचिव और 21 प्रदेश सह सचिव है। इन सब पर पार्टी गतिविधियों में सक्रिय नहीं होने का आरोप लगाया गया है। संगठन के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने कहा हैं कि ये पदाधिकारी संगठन की बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहते थे और उन्हें भारत जोड़ो यात्रा में भी काम करने का टास्क दिया गया था लेकिन ये नेता इसमें भी सक्रिय नहीं रहे। इन पदाधिकारियों को कई बार मौका दिया गया लेकिन ये संगठन में गंभीर नहीं रहे। ऐसे में इन्हें पद मुक्त कर दिया गया है।