scriptओडिशा में बनाए जाएंगे 45 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट | 45 new fast track courts to be built in Odisha | Patrika News

ओडिशा में बनाए जाएंगे 45 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट

locationजयपुरPublished: Dec 11, 2019 10:36:16 pm

Submitted by:

dhirya

बलात्कार की बढ़ती घटनाओं और न्याय में देरी के कारण जनांदोलनों के चलते दबाव में आई ओडिशा सरकार ने 45 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्णय लिया है

ओडिशा में बनाए जाएंगे 45 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट

ओडिशा में बनाए जाएंगे 45 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट

भुवनेश्वर. बलात्कार की बढ़ती घटनाओं और न्याय में देरी के कारण जनांदोलनों के चलते दबाव में आई ओडिशा सरकार ने 45 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्णय लिया है।
विधि मंत्री प्रताप जेना ने कहा कि 45 में 21 फास्ट ट्रैक कोर्ट सिर्फ रेप संबंधी अपराध पर पीडि़ता को न्याय देने के लिए काम करेंगी। राज्य में 24 पॉक्सो कोर्ट के स्टेट्स में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया था कि जिन जिलों में १०० या उससे ज्यादा चिल्ड्रेंस सेक्सुअल ऑफेंस लंबित हों वहां पॉक्सो कोर्ट काम करेंगी।
बढ़ी मिर्ची स्प्रे की बिक्री
नई दिल्ली. हैदराबाद गैंगरेप-हत्या केस के बाद मिर्ची स्प्रे की बिक्री बढ़ गई है। एमेजॉन इंडिया की वेबसाइट पर पिछले हफ्ते टॉप-10 सर्वाधिक बिकने वाले सुरक्षा और बचाव सामानों में पेपर स्प्रे भी थे। बेंगलुरु स्थित कोबरा ब्रैंडेड मिर्च स्प्रे निर्माता ऐक्स ग्लोबल ने कहा कि पिछले 4-5 दिनों में हमारा स्टॉक खत्म हो गया है।
महिलाओं को रात में घर छोड़ेगी पुलिस
सूरत. महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए सूरत पुलिस ने डॉयल 100 पर एक और आपात सेवा शुरू की है। इसके तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के दौरान आपात स्थिति में शहर पुलिस महिलाओं को घर छोड़ेगी। पुलिस के मुताबिक, रात को यदि कोई अकेली महिला या दो महिलाएं कहीं फंस जाएं, तो ऐसे में वे किसी अनजान से लिफ्ट नहीं लें। वे 100 नंबर पर मदद मांग सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो