scriptमां के आंचल से पांच दिन के बच्चे को खींच ले गई मौत, कई मन्नतों के बाद जन्मा था… रो रोकर बेहोश हो गई मां | 5 days old baby boy killed in accident in Jaipur | Patrika News

मां के आंचल से पांच दिन के बच्चे को खींच ले गई मौत, कई मन्नतों के बाद जन्मा था… रो रोकर बेहोश हो गई मां

locationजयपुरPublished: May 19, 2022 02:01:03 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

इस दौरान एक कार ने टक्कर मार दी और बच्चे की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम मुहाना थाना इलाके का है।

kid_photo_2022-05-19_14-00-30.jpg
जयपुर
राजधानी जयपुर से बेहद मार्मिक खबर सामने आई है। सिर्फ पांच दिन के एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के आंचल मंे दुबका था। पिता बाइक चला रहे थे। बच्चे की तबियत कुछ खराब थी उसे डॉक्टर को दिखाने के बाद दम्पत्ति वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक कार ने टक्कर मार दी और बच्चे की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम मुहाना थाना इलाके का है।
देर रात हुआ हादसा, गश्त पर थी मुहाना पुलिस
मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि थाने क्षेत्रं ही स्थित एक सोसायटी के पास यह हादसा हुआ। मुहाना थाना क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन कुमार अपनी पत्नी और पांच दिन के बच्चे के साथ अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। पास से गुजर रही मुहाना पुलिस की जीप ने उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। कार में सवार लोगों को देर रात पकड लिया गया। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
मां के आंचल में दुबका था बेटा, सड़क पर आ गिरा
पुलिस ने बताया कि हादसे में अर्जुन बाइक समेत सड़क पर फिसल गए। इस दौरान उनकी पत्नी भी सड़क पर गिरी। दोनो के भी चोटें लगी हैं। लेकिन इसी बीच मां के आंचल में लिपटा बेटा भी सड़क पर आ गिरा। उसके सिर में गंभीर इंजरी हुई। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पता चला कि इलाज के दौरान पांच दिन के मासूम की मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो