scriptराजस्थान में आईएएस अफसरों से नाराज सीएम गहलोत,पांच आईएएस अफसरों को हटाया | 5 ias officer remove to nodal officer | Patrika News

राजस्थान में आईएएस अफसरों से नाराज सीएम गहलोत,पांच आईएएस अफसरों को हटाया

locationजयपुरPublished: Apr 28, 2020 03:42:48 pm

Submitted by:

PUNEET SHARMA

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक कोरोना से लड रहे हैं।

राजस्थान में आईएएस अफसरों से नाराज सीएम गहलोत,छह आईएएस अफसरों को हटाया
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक कोरोना से लड रहे हैं। लेकिन राजस्थान के कुछ आईएएस अफसरों की कार्यशैली से नाराज है। राजस्थान और राजस्थान के बाहर लॉकडाउन में फंसे हजारों लोगों की सहायता के लिए लॉकडाउन—2 शुरू होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 26 आईएएस अफसरों को नोडल अधिकारी बनाया था। राज्यों में फंसे लोगों ने जब मदद के लिए इन अफसरों को फोन लगाए लेकिन कई अफसरों ने परेशानी में फंसे इन लोगों के फोन नहीं उठाए। आखिर परेशानी में फंसे लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुहार की तो इन अफसरों की कार्यशैली का मुख्यमंत्री को पता चला।
अफसरों ने अफसरों की इस कार्यशैली से खफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन अफसरों को नोडल अधिकारी पद से हटा कर इन राज्यों की जिम्मेदारी अन्य अफसरों को दी है। बताया जा रहा है अब सरकार इन अफसरों को न तो कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी और न ही कोई अन्य महत्वपूर्ण पद। जानकारों का कहना है कि अफसरों की इस कार्यशैली को लेकर दिल्ली भी शिकायत पहुंच चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो