scriptभुवनेश शर्मा के नेतृत्व में कई वकील भाजपा में आए | 500 advocete join bjp | Patrika News

भुवनेश शर्मा के नेतृत्व में कई वकील भाजपा में आए

locationजयपुरPublished: Apr 07, 2019 07:02:52 pm

Submitted by:

hanuman galwa

प्रदेश भाजपा कार्यालय में किया भव्य स्वागत

bjp

bjp

भुवनेश शर्मा के नेतृत्व में कई वकील भाजपा में आए
प्रदेश भाजपा कार्यालय में किया भव्य स्वागत
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य भुवनेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को पांच सौ अधिवक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा में आए वकीलों का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र श्रीमाली, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेंद्र सिंह नरूका, प्रदेश संयोजक प्रवास कार्यक्रम समन्वयक ओंकार सिंह लखावत एवं बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य भुवनेश शर्मा के नेतृत्व में लगभग 500 अधिवक्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्थित सुंदर सिंह भंडारी सभागार में उत्तराखंड प्रवासियों का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। अधिवक्ताओं ने इस मौके पर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने का संकल्प लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो