script58 घायल परिंदों का किया गया इलाज | 58 injured birds treated | Patrika News

58 घायल परिंदों का किया गया इलाज

locationजयपुरPublished: Jan 15, 2021 09:12:57 am

Submitted by:

Rakhi Hajela

घायल परिंदों के लिए ऑपरेशन फ्री स्काई

58 घायल परिंदों का किया गया इलाज

58 घायल परिंदों का किया गया इलाज


पशु पालन विभाग के साथ मिलकर World संगठन की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन फ्री स्काई के तहत तकरीबन 58 घायल परिंदों का इलाज किया गया। राजस्थान स्टेट एनिमल वेलफेयर ऑफिसर मनीष सक्सेना ने बताया कि World संगठन, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, जयपुर जिला पशु क्रूरता निवारण समिति (एस.पी.सी.ए.) तथा पशुपालन विभाग की ओर से शहर में 16 ‘क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेन्टर’ बनाए गए जिसमें 18 पशुचिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की और घायल परिन्दों की जान बचाई। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य सचिव डॅा. प्रवीण कुमार सेन ने बताया कि संयुक्त प्रयास कर परिंदों को बचाने का अभियान छेड़ा जिसमें बड़ी संख्या में घायल परिंदे आए इसमें सबसे ज्यादा कबूतर व कमेडी उपचार के लिए लाई गईं।
‘वल्र्डÓ संगठन की उपनिदेशक एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य नम्रता ने बताया कि पशुपालन विभाग के उपनिदेशक, पॉली क्लिनिक डॅा. जितेन्द्र राजोरीया और उनकी टीम ने घायल पक्षियों के मौके पर उपचार के लिए ‘जिला चलपशु चिकित्सा ईकाईÓ मोबाइल वैन भी चलाई। वरिष्ठ पशुचिकित्सक डॅा.प्रदीप सोठवाल, पशुचिकित्सक डॅा.विश्वजीत बारहेट, योगेन्द्र शर्मा एवं प्रिया भीलवारा ने घायल परिन्दों को घटनास्थल पर ही तत्काल चिकित्सा पहुंचाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो