scriptलॉकडाउन में राज्य में अब तक आ चुके हैं 6 लाख श्रमिक | 6 lakh workers have arrived in the state so far in lockdown | Patrika News

लॉकडाउन में राज्य में अब तक आ चुके हैं 6 लाख श्रमिक

locationजयपुरPublished: May 16, 2020 08:55:21 pm

Submitted by:

Ashish

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Chief Minister Ashok Gehlot ) ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्रम विभाग ( labor department ) की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपदा के इस दौर में श्रमिकों ( workers ) को संबल देना हमारा दायित्व है।

6-lakh-workers-have-arrived-in-the-state-so-far-in-lockdown

लॉकडाउन में राज्य में अब तक आ चुके हैं 6 लाख श्रमिक,लॉकडाउन में राज्य में अब तक आ चुके हैं 6 लाख श्रमिक,लॉकडाउन में राज्य में अब तक आ चुके हैं 6 लाख श्रमिक

जयपुर
Chief Minister Ashok Gehlot : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Chief Minister Ashok Gehlot ) ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्रम विभाग ( labor department ) की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपदा के इस दौर में श्रमिकों ( workers ) को संबल देना हमारा दायित्व है। इसे लेकर राज्य सरकार चिन्तित है। दूसरी तरफ उद्योगों को पटरी पर लाने के लिए श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। बैठक में श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के आवागमन और उनके हितों को लेकर बेहतर ढंग से काम कर रही है। विभाग प्रवासी श्रमिकों के कौशल के अनुरूप उनका डाटाबेस तैयार करवा रहा है, ताकि उन्हें उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप रोजगार से जोड़ा जा सके। कौशल विकास राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि प्रदेश में आए श्रमिकों का राजस्थान राज्य आजीविका विकास निगम के माध्यम से कौशल विकास करवाया जाएगा।


सप्लाई चैन के लिए श्रमिकों की उपलब्धता जरूरी
मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने कहा कि निर्माण कार्य बंद होने से बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक बेरोजगार हुए हैं। श्रम विभाग इन्हें वापस रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करे। विभिन्न उद्योगों के लिए श्रमिकों की उपलब्धता बेहद जरूरी है, ताकि सप्लाई चैन नहीं टूटे।

अब तक 6 लाख श्रमिक आ चुके राजस्थान
शासन सचिव श्रम नीरज के पवन ने बताया कि अब तक करीब 6 लाख श्रमिक राजस्थान आ चुके हैं और करीब एक लाख 35 हजार श्रमिक राजस्थान से जा चुके हैं। श्रम विभाग इनका डाटाबेस तैयार करवा रहा है। श्रमिकों की मैपिंग का कार्य पूरा होने के बाद राज्य आजीविका विकास निगम के माध्यम से इनका कौशल विकास करवाया जाएगा। पिछले सालों में श्रम विभाग की ओर से प्रशिक्षित करीब 4 लाख लोगों की सूची उद्योग एवं स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाई गई है, ताकि उन्हें जरूरत के हिसाब से नियोजित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो