script6 खिलाड़ी आरपीएस और 11 खिलाड़ी बनेंगे उप निरीक्षक | 6 players RPS and 11 players to become sub inspectors | Patrika News

6 खिलाड़ी आरपीएस और 11 खिलाड़ी बनेंगे उप निरीक्षक

locationजयपुरPublished: Nov 02, 2020 09:03:16 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगी नियुक्ति

6 खिलाड़ी आरपीएस और 11 खिलाड़ी बनेंगे उप निरीक्षक

6 खिलाड़ी आरपीएस और 11 खिलाड़ी बनेंगे उप निरीक्षक

राजस्थान सरकार ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 17 पदक विजेताओं को बिना पारी के नियुक्ति नियम 2017 ( संशोधित नियम 2020) के अध्यधीन चयनित किया हैं। इनमें से 6 खिलाड़ियों को राजस्थान पुलिस सेवा तथा 11 खिलाड़ियों को उप निरीक्षक पुलिस के पद पर वर्ष 2020-21 की रिक्तियों के विरुद्ध प्रोविजनल नियुक्ति प्रदान की हैं। महानिदेशक पुलिस एम. एल. लाठर ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों को खेल संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्थान पुलिस इन खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास कर ओलिम्पिक खेली में पदक की उम्मीद करती है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस सेवा में चयनित होने वाले 6 खिलाड़ी ओमप्रकाश कृष्णिया , शालिनी पाठक, जितेन्द्र सिंह, रजत चौहान , राजूलाल चौधरी और ओमप्रकाश मिठारवाल हैं। इसी प्रकार उप निरीक्षक के पद पर चयनित 11 खिलाड़ी झुंझुनू के सचिन, अजय सिंह, जयपुर के अनिल गुजराल, दर्शना राठौड, प्राची गुर्जर, कचनार चौधरी, सीकर की ममता कुमारी ढाका, ओम प्रकाश, बीकानेर के मनोहर लाल, अलवर के करण सिंह तथा भीलवाड़ा के कमलेश खटीक हैं। इनमे से अभ्यर्थी सुश्री दर्शना राठौड़ उप निरीक्षक नियुक्ति हेतु निर्धारित
न्यूनतम आयु 20 वर्ष अर्जित करने के उपरान्त ही ज्वाईनिंग की पात्र होगी। लाठर ने बताया कि प्रोविजनल नियुक्ति आदेश राजस्थान पुलिस सेवा नियम – 1954 व विभागीय सेवा नियमों के अंतर्गत एवं आवश्यक शर्तों के अध्यधीन जारी किए गए हैं। चयनित सभी 17 खिलाडी विभागीय शर्ते पूरा करने के उपरांत आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय में कार्यग्रहण करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो