script68 वर्ष की दादी साइकिल से कर रहीं 2200 किमी का सफर | 68 Years Old Lady 2200 km Travelling through Bicycle | Patrika News

68 वर्ष की दादी साइकिल से कर रहीं 2200 किमी का सफर

locationजयपुरPublished: Oct 21, 2020 07:37:56 pm

Submitted by:

Neeru Yadav

68 साल की दादी ने वैष्णो देवी(katra – vaishno devi) के दर्शन के लिए साइकिल से 2200 किमी की यात्रा कर रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया (social media)पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी ने उनके रास्ते से गुजरते समय बनाया है। लोग उनकी सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा मान रहे हैं।

68 वर्ष की दादी साइकिल से कर रहीं 2200 किमी का सफर

68 वर्ष की दादी साइकिल से कर रहीं 2200 किमी का सफर

68 साल की दादी ने वैष्णो देवी के दर्शन के लिए साइकिल से 2200 किमी की यात्रा कर रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी ने उनके रास्ते से गुजरते समय बनाया है। लोग उनकी सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा मान रहे हैं। ये रेखा देवभंकर(rekha devbhankar) हैं जो कि महाराष्ट्र(maharastra) के बुलढ़ाणा(buldhana) जिले के खामगांव (khamgaon)की रहने वाली हैं। वे 24 जुलाई को अपने घर से अकेली साइकिल पर 2200 किमी का सफर तय करने की आशा के साथ निकली थीं। वे रोजाना 40 किमी की यात्रा तय करती हैं। जहां अंधेरा हो जाता है तो वे वहीं रूक जाती हैं। हैशटैग मातृशक्ति(#MatruShakti) के नाम से उनका वीडियो(twitter) काफी वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर सराहना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा की आप बहुत बड़ी प्रेरणा हैं दादीजी। अकेला इंसान क्या नहीं कर सकता, बस दिन में जज्बा होना चाहिए। वहीं दूसरी यूजर लिखती हैं नारी शक्ति, मां जगदंबा सदैव रक्षा करें इन सच्चे भक्तों की। किसी ने लिखा अम्माजी को देखकर लगता है दृढ़संकल्प के साथ सोच बदलो तो सबकुछ मुमकिन है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो