जयपुरPublished: Feb 28, 2023 01:30:33 pm
Devendra Sashtari
होली पर आने वाले प्रवासियों के लिए राहत की खबर है। ट्रेनों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 31 जोड़ी रेलसेवाओं में 69 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी मार्च माह तक के लिए की गई है। ऐसे में होली पर आने के साथ प्रवासियों को वापस जाने में भी सुविधा होगी।
जयपुर। होली पर आने वाले प्रवासियों के लिए राहत की खबर है। ट्रेनों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 31 जोड़ी रेलसेवाओं में 69 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी मार्च माह तक के लिए की गई है। ऐसे में होली पर आने के साथ प्रवासियों को वापस जाने में भी सुविधा होगी।
इन गाड़ियों में बढ़ाए डिब्बे
1.गाडी संख्या 22481/22482, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर रेल में जोधपुर से दिनांक 01 मार्च से 31 मार्च तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 02 मार्च से 01 अप्रेल तक 01 सैकण्ड एसी, 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।