scriptगैस सिलेण्डर फटने से 8 जने घायल | 8 cylinders injured due to gas cylinder burst | Patrika News

गैस सिलेण्डर फटने से 8 जने घायल

locationजयपुरPublished: Jun 01, 2018 10:49:46 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर एक मकान में गैस सिलेण्डर में लीकेज होने से सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में मकान में रहने वाले आठ जने घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने १०८ एबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां दो जनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

8 cylinders injured due to gas cylinder burst

8 cylinders injured due to gas cylinder burst

गैस सिलेण्डर फटने से 8 जने घायल

जयपुर 1 जून
ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर एक मकान में गैस सिलेण्डर में लीकेज होने से सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में मकान में रहने वाले आठ जने घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने १०८ एबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां दो जनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आमागढ़ शक्ति कॉलोनी निवासी असगर अली में दोपहर दो बजे चाय बनाते समय सिलेण्डर लीकेज हो गया। लीकेज होने से सिलेण्डर में आग लग गई। यह देख घर के लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया। तभी तेज धमाके के साथ सिलेण्डर फट गया। सिलेण्डर फटने से मकान की दो पट्टिया टूट गई। हादसे में अफजल, अजीज, पिंकी, सरफराज, आरिफ , मुश्ताक, अजीज, नौशाद घायल हो गए। जिनमें से दो गम्भीर बताया जा रहा है। जिनका इलाज जारी है।
धमाके से टूटे खिड़कियों के कांच-
आस-पास के लोगों का कहना था कि धमाके के साथ सिलेण्डर फट गया जिससे आस-पास लगी खिड़कियों के कांच टूटकर नीचे गिर गए। कई जगह से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय रसोई में दो सिलेण्डर रखे हुए थे। शुक्र यह रहा कि समय रहते दूसरे सिलेण्डर को वहां से हटा लिया गया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
रसोई में काम करते समय हुआ हादसा-
फायर ऑफिसर जलज घसिया ने बताया कि दोपहर करीब सवा 2 बजे सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। वहां पहुंचने पर सामने आया कि दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर रसोईघर में काम करते वक्त गैस सिलेंडर भभक गया था। तब घर में मौजूद लोग सिलेंडर को बुझाने में जुट गए। तभी तेजी से ब्लास्ट के साथ सिलेंडर फट गया। चंद मिनट में ही फ्रिज का कम्प्रेशर भी फट गया।
आग बुझाने में आई दिक्कत-
जिस मकान में आग लगी वह काफी संकरी गलियों में बना था। इसके चलते दमकल को वहां पहुचंने में काफी परेशानी आई। छोटी गाड़ी बुलवाकर आग पर काबू पाया।

ट्रेंडिंग वीडियो