scriptAaj Ka Panchang : मशीनों, खेती—किसानी के काम करने के लिए शुभ रहेगा यह मुहुर्त | 9 August 2020 Ka Panchang , Today Panchang 9 August 2020 | Patrika News

Aaj Ka Panchang : मशीनों, खेती—किसानी के काम करने के लिए शुभ रहेगा यह मुहुर्त

locationजयपुरPublished: Aug 09, 2020 07:58:58 am

Submitted by:

deepak deewan

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके साथ ही शाम 7 बजकर 6 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज 12:08 से दोपहर 13:44 बजे तक का समय खेती किसानी और मशीन संबंधी कामों के लिए शुभ रहेगा.

9 August 2020 Ka Panchang

9 August 2020 Ka Panchang

जयपुर. आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके साथ ही शाम 7 बजकर 6 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज 12:08 से दोपहर 13:44 बजे तक का समय खेती किसानी और मशीन संबंधी कामों के लिए शुभ रहेगा. आज रविवार का दिन है, इसलिए सूर्यदेव की उपासना करें और जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग
भाद्रपद कृष्णा षष्ठी रविवार विक्रम संवत् 2077।
सौर श्रावण मास प्रविष्टे 25, जिल्काद 18, हिजरी 1441।
सूर्य— दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः।
षष्ठी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 43 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र सायं 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।
धृतिमान योग प्रातः 06 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ।
गर करण सायं 05 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
चंद्रमा सायं 07 बजकर 06 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत‍ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 म‍िनट तक।
अमृत काल शाम 4 बजकर 25 म‍िनट से 6 बजकर 13 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 52 म‍िनट से 7 बजकर 16 म‍िनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त 10 अगस्‍त सुबह 4 बजकर 22 म‍िनट से 5 बजकर 05 म‍िनट तक।
निशीथ काल 10 अगस्‍त रात 12 बजकर 5 मिनट से रात 12 बजकर 48 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
यमगंड दोपहर 12 बजकर 26 म‍िनट से 2 बजकर 06 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल दोपहर 3 बजकर 46 म‍िनट से 5 बजकर 26 म‍िनट तक।
राहुकाल शाम 4 बजकर 30 म‍िनट से 6 बजे तक।
दिशा शूल: पश्चिम

दिन का चौघडिया— समय— करने योग्य कार्य
उद्वेग— 05:43 – 07:19— सरकारी कार्य
चर— 07:19 – 08:55— कला—संस्कृति गतिविधियाँ, यात्रा
लाभ— 08:55 – 10:31— ट्यूशन, कोचिंग, नया व्यवसाय
अमृत— 10:31 – 12:08— सभी प्रकार के कार्य, डेयरी
काल — 12:08 – 13:44— खेती—किसानी, मशीन संबंधी कार्य
शुभ— 13:44 – 15:20— ट्यूशन, कोचिंग, धार्मिक काम
रोग— 15:20 – 16:56— प्रतियोगिता, कोर्ट—कचहरी
उद्वेग— 16:56 – 18:33— सरकारी कार्य
रात का चौघडिया— समय— करने योग्य कार्य
शुभ— 18:33 – 19:56— ट्यूशन, कोचिंग, धार्मिक काम
अमृत— 19:56 – 21:20— सभी प्रकार के कार्य, डेयरी
चर— 21:20 – 22:44— कला—संस्कृति गतिविधियाँ, यात्रा
रोग— 22:44 – 24:08— प्रतियोगिता, कोर्ट—कचहरी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो