scriptचूड़ी कारखाने से 9 बच्चे छुड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार | 9 children rescued from bangle factory, two accused arrested | Patrika News
जयपुर

चूड़ी कारखाने से 9 बच्चे छुड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार

– भट्टा बस्ती थाना पुलिस की कार्रवाई

जयपुरJun 09, 2021 / 11:26 pm

Lalit Tiwari

dig-aropi-bhatta_basti.jpg
बच्चों से बालश्रम करवाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने चूड़ी कारखाने में काम कर रहे 9 बालश्रमिकों को छुड़वाया हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही हैं। थानाप्रभारी हुकुम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सद्दाम खां (28) पुत्र जसीम, मोहम्मद कादिर खां (24) पुत्र चिराग खां गांव सायडी खिजरसराय गया बिहार हाल संजय नगर भट्टा बस्ती को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि चाईल्ड लाइन की समन्वयक सुमन सिंह, विशाल सिंह समरस भारत सेवा स्थान टीम की सूचना पर पुलिस ने संजय नगर भट्टा बस्ती में दबिश दी तो वहां बच्चे चूड़ी के कारखाने में काम करते हुए नजर आए। इस पर पुलिस ने 9 बच्चों को दस्तयाब कर दो आरोपी सद्दाम और कादिर खां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। छुड़ाए गए सभी बच्चे बिहार के रहने वाले हैं।

Home / Jaipur / चूड़ी कारखाने से 9 बच्चे छुड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो