script900 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी पकड़ा | 900 grams of hemp seized, accused caught | Patrika News

900 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी पकड़ा

locationजयपुरPublished: Aug 05, 2020 09:25:46 am

Submitted by:

vinod sharma

जयपुर. पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की सप्लाई करने के (900 grams of hemp seized, accused caught) आरोपी को गिरफ्तार कर 900 ग्राम गांजा जब्त किया है।

900 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी पकड़ा

900 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी पकड़ा

जयपुर. पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की सप्लाई करने के (900 grams of hemp seized, accused caught) आरोपी को गिरफ्तार कर 900 ग्राम गांजा जब्त किया है। विश्वकर्मा पुलिस को सूचना मिली कि रोड नम्बर 17 पर एक आरोपी गांजा बेचने की फिराक में है। जिस पर थाने की एसआई सरला यादव मौके पर पहुंची तथा आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 900 गांंजा जब्त किया। एसआई ने बताया कि आरोेपी गांजा किसी को सप्लाई करने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। गांजा किसे सप्लाई होने वाला था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
अपहरण किया, अब धमकी
मुहाना थाने में अपहरण कर मारपीट तथा अब फिर से अपहरण की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। प्राथमिकी मदरामपुरा निवासी माया देवी ने दर्ज कराई। जिसमें बताया कि आपसी रंजिश के दौरान कुछ आरोपियों से उसके बेटा का विवाद हो गया, इसी विवाद के बीच आरोपी उसके बेटे का अपहरण कर ले गए। बेटे की जमकर पिटाई की गई तथा बाद में एक स्थान पर छोड़ दिया गया। अब फिर से आरोपी अपहरण की धमकी देने लगे हैं।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
जयपुर. अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ करणी विहार थाने में मामला दर्ज कराया। जिसमें बताया कि उसका भाई गणेश यादव सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज गति से आए वाहन ने उसके टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने सवाईमानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर करधनी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर देशी शराब के 179 पव्वे तथा कार जब्त की है। एएसआई अमर सिंह ने बताया कि आरोपी संग्राम सिंह को पुलिया के समीप से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी कार से शराब की सप्लाई करने आया था। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस के कांस्टेबलों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो