scriptविदेशी धुनों पर कथक ने मोहा मन | a band of switzerland performed at albert hall jaipur | Patrika News

विदेशी धुनों पर कथक ने मोहा मन

locationजयपुरPublished: Oct 22, 2018 12:20:33 am

Submitted by:

ajay Sharma

जयपुर। स्विट्जऱलैण्ड के फ्रीबॉर्ग शहर के राजकीय विंड आर्केस्ट्रा बैंड लैंडव्येहर ने अपनी अनोखी प्रस्तुति ने समां बांध दिया। अल्बर्ट हॉल जैसी धरोहर पर अनोखे संगीत ने शहरवासियों का मन मोह लिया।

congress

a band of switzerland performed at albert hall jaipur

जयपुर। स्विट्जऱलैण्ड के फ्रीबॉर्ग शहर के राजकीय विंड आर्केस्ट्रा बैंड लैंडव्येहर ने अपनी अनोखी प्रस्तुति ने समां बांध दिया। अल्बर्ट हॉल जैसी धरोहर पर अनोखे संगीत ने शहरवासियों का मन मोह लिया। बैंड के म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स ने शानदार धुनें बजाई। 120 सदस्यीय इस बैंड के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति को दोहरे अंदाज में पेश किया। बैंड लैंडव्येहर ने जहां विदेशी धुनों को बजाया वहीं दूसरी तरफ इंडियन धुनों को भी सजाया। ऐसे में सुनने वाले दंग रह गए। पहले वेस्टर्न क्लासिक म्यूजिक सुनने को मिला तो वहीं वे इंडियन म्यूजिक को भी पेश करते दिखे। इण्डियन क्लासिकल तथा फ्यूजन धुनों के साथ कथक नृत्य की प्रस्तुति ने भी खूब वाहवाही बटोरी।
पर्यटन विभाग के समन्वय में आयोजित इस कन्सर्ट में परम्परागत स्विस धुनों के साथ पुरानी भारतीय लोकप्रिय फिल्मी धुनों की आकर्षक प्रस्तुति की गई। ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त स्लम डॉग मिलेनियर फिल्म के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गीत – जय हो की धुन पर दर्शक झूम उठे। वल्र्ड फेमस ऑकेस्ट्रा के बैंड प्रेसिडेंट बेनडिक्ट हायोज ने बताया कि भारत- स्विट्ज़रलैण्ड मैत्री कार्यक्रम के तहत दोनों देशों के मध्य सौहार्दपूर्ण संम्बधों को बढाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो