scriptएक चॉकलेट बाइट ने बर्बाद कर दिया इस लड़की को… | A Chocolate Bite Ruined This Girl ... | Patrika News

एक चॉकलेट बाइट ने बर्बाद कर दिया इस लड़की को…

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2019 12:34:45 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

A Chocolate Bite Ruined This Girl …कार सवार लोगों ने उसे घर तक ड्रॉप करने की बात कही। उसके बाद पीड़ित लडकी कार में बैठी तो कार सवार महिला ने उसे चॉकलेट खाने के लिए दी। लड़की का कहना है चॉकलेट खाने के बाद वह बेहोश हो गई और कार आगे बढ़ती गई।

DEMO PIC

crime against women

जयपुर. A Chocolate bite can change life क्या चॉकलेट का एक टुकड़ा किसी का जीवन बर्बाद कर सकता है…? ऐसा हुआ है (Rajasthan crime news) राजस्थान में। लड़की को एक चॉकलेट क्या खिलाई उसके बाद उसका अपहरण हो गया, उसकी शादी हो गई, उसके वीडियो बन गए और इन्हे वायरल करने की धमकी भी मिलने लग गई। लड़की जैसे—तैसे पुलिस के पास पहुंची और अपने बारे में सब कुछ बताया तो एक बार तो पुलिस भी परेशान हो गई। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अब आरोपी युवक की तलाश कर रही है। घटना राजस्थान के डूंगरपुर इलाके की है। ब
बाजार जा रही थी तभी पहचान वाली महिला मिली
डूंगरपुर के आसपुर इलाके में रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले घर का ही कोई सामान लेने के लिए आसपुर बाजार गई थी। इस दौरान एक कार पास आकर रुकी। कार में उसकी एक पहचान वाली महिला भी थी। पीडित लड़की का आरोप है कि कार सवार लोगों ने उसे घर तक ड्रॉप करने की बात कही। उसके बाद पीड़ित लडकी कार में बैठी तो कार सवार महिला ने उसे चॉकलेट खाने के लिए दी। लड़की का कहना है चॉकलेट खाने के बाद वह बेहोश हो गई और कार आगे बढ़ती गई।

होश में आई तो शादी हो रही थी, गाने बज रहे थे
लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो वह दुल्हन के जोड़े में थी, उसकी शादी हो रही थी और गाने बज रहे थे। परिवार वाला कोई भी नहीं था। जबरन उसकी शादी कराई गई और उससे कई कागजों पर साइन कराए गए। यह सब एक वकील के सामने हुआ। लड़की का कहना है कि आरोपियों में करगचिया लोकेंद्र सिंह, नैना कुंवर, प्रवीण सिंह, एमपी के रतलाम निवासी महिला मोहन कुंवर, अर्जुन सिंह, ओम प्रकाश, गोविंद सिंह, महिपाल सिंह शामिल है। घटना 5 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़ित लडकी ने कहा कि उसकी शादी लोकेन्द्र सिंह से करा दी गई, लोकेन्द्र ने शादी के बाद कई निजी वीडियो बनाए और उनको सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता रहा। परिवार वालों से नहीं मिलने दिया गया। वह वहां से जैसे—तैसे भागी है और अब पुलिस को इसकी जानकार दी हैं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो